Wed, 25 Nov 2026 | 07:21:49 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

अल्ट्राटेक की छापरवाह माइंस में हादसा: : छापरवाह माइंस में हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

3 months ago 151 views
छापरवाह माइंस में हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

अल्ट्राटेक की छापरवाह माइंस में हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

* परिजनों और मजदूर संघ ने खदान में दिया धरना; ₹10 लाख मुआवजे और स्थायी नौकरी की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

कटनी। कटनी जिले की बड़वारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भजिया के छापरवाह स्थित अल्ट्राटेक कंपनी की खदान में शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा घटित हो गया। अयस्क परिवहन में लगे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने खदान परिसर में कार्यरत मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अल्ट्राटेक माइंस में हुए इस हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और मजदूर संघ ने शव को खदान परिसर में रखकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है और परिचालन पूरी तरह से ठप करा दिया है।

Advertisement
Advertisement

35 वर्षीय मजदूर भारत केवट की दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लमकना निवासी भारत केवट (35 वर्ष), पिता आठिया केवट के रूप में हुई है। रोजाना की तरह भारत केवट अल्ट्राटेक की छापरवाह खदान में मजदूरी करने पहुँचा था। इसी दौरान परिवहन में लगे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए उसे टक्कर मार दी और कुचल दिया। हादसे के बाद खदान परिसर में चीख-पुकार मच गई। साथी मजदूरों ने मशक्कत कर शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला।

काम ठप करा धरने पर बैठे परिजन व मजदूर संघ; ₹10 लाख मुआवजे की मांग

हादसे की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और भारी संख्या में मजदूर संघ के सदस्य अल्ट्राटेक खदान परिसर में एकत्र हो गए। उग्र प्रदर्शनकारियों ने खदान का कामकाज पूरी तरह से बंद करा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी अल्ट्राटेक प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निम्नलिखित मांगें रख रहे हैं:

* आर्थिक सहायता: मृतक के आश्रित परिजनों को तत्काल ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

* स्थायी रोजगार: परिवार के एक सदस्य को खदान में स्थायी (परमानेंट) नौकरी दी जाए।

* लापरवाही पर कार्रवाई: खदान परिसर के भीतर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों व ट्रक चालक पर आपराधिक मामला दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई हो।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति तनावपूर्ण

अल्ट्राटेक माइंस में हादसे और बढ़ते जनआक्रोश की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों और मजदूर संघ के प्रतिनिधियों को समझाने तथा मामले का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल खदान परिसर में तनाव बना हुआ है।।।।

वीडियो
Tags # #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1482
पेज 1 / 247
विज्ञापन
Advertisement