Sun, 22 Nov 2026 | 10:44:02 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : शिक्षक में सृजन और संहार दोनों का होता सामर्थ्य होता है- शैलेंद्र जैन

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

10 months ago 103 views
शिक्षक में सृजन और संहार दोनों का होता सामर्थ्य होता है-  शैलेंद्र जैन

सागर/ पंडित शंकर चतुर्वेदी के तेरहवें स्मरण पर्व का आयोजन चतुर्वेदी व तिवारी परिवार तथा श्यामलम संस्था के द्वाराआदर्श संगीत महाविद्यालय में किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती, पं शंकर चतुर्वेदी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं डॉ हरिसिंह गौर के चित्रों पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ. श्यामलम् अध्यक्ष उमाकांत मिश्र व डॉ. अंजना चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का शाल श्रीफल, रत्नमाला एवम स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा आज तीन पितृ पुरषों के स्मरण पर्व होने से यह आयोजन अद्भुत हो गया है । स्व. चतुर्वेदी को स्मरण करते हुए कहा कि पंडित शंकर दत्त चतुर्वेदी मेरे पिता के गुरु थे इस रिश्ते से वह मेरे भी गुरु हुए। उनकी प्रतिभा का यदि आपको दर्शन करना है तो आप उनके शिष्यों में उनकी प्रतिभा का दर्शन कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक होते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों को पीएचडी करने में मदद की। वह विश्वविद्यालय के कुल सांसद भी रहे। एक शिक्षक में सृजन और संहार दोनों का सामर्थ्य होता है। सृजनात्मक शक्ति के द्वारा वह अपने विद्यार्थियों को गढ़ता है तथा राष्ट्रविरोधी ताकतों का संहार करता है। व्याख्यामाला के विषय "नई सहस्त्राब्दी में साहित्य के शिक्षक की भूमिका" पर वक्तव्य देते हुए डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के सहा. प्राध्यापक डॉ.नौनिहाल गौतम ने कहा कि जहां शिक्षक नहीं होता है वहां पर ज्ञान रहस्य बन जाता है और जहां शिक्षक होता है वहां पर ज्ञान गीत बनकर सामने आता है।

ज्ञान को पेटेंट के बंधनों से मुक्त होना चाहिए जैसे श्रीमद् भागवत गीता विश्व में सभी के लिए उपलब्ध हैं, उसके ज्ञान पर किसी प्रकार का कोई पेटेंट लागू नहीं होता।

विशिष्ट अतिथि कन्या महाविद्यालय सागर के प्राचार्य डॉ आनंद तिवारी ने कहा शिक्षक की भूमिका समाज में सर्वोपरि है. डॉ शंकर दत्त चतुर्वेदी गुरुकुल परंपरा के शिक्षक थे वह न केवल हिंदी अंग्रेजी संस्कृत व उर्दू के विद्वान थे साथ ही भूगोल के विषय का ज्ञान उनका अद्भुत था।

Advertisement
Advertisement

अध्यक्षता कर रहे पंडित शंकर दत्त चतुर्वेदी आदर्श शिक्षक सम्मान से सम्मानित शुकदेव तिवारी ने शंकर दत्त चतुर्वेदी के विषय में बताया कि आपने एक व्यक्ति में अनेक गुणों के चरित्र को चरितार्थ किया है। सामाजिक आध्यात्मिक व धार्मिक क्षेत्र में आपका समान अधिकार था। आपने कहा कि 20 वर्ष तक की आयु में शिक्षक द्वारा दिया गया ज्ञान व्यक्ति के जीवन भर काम आता है।श्री तिवारी जी ने अटल वाजपेयी जी की कविता का वाचन भी किया । कु. निकिता दीक्षित ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम के अंत में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के विषय में चर्चा की गई तथा डॉ हरि सिंह गौर जी की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन रखा गया।

लक्ष्मीनारायण चौरसिया, डॉ. अंजना चतुर्वेदी तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. संचालन डॉ अमर जैन के किया तथा आभार आर के तिवारी ने ज्ञापित किया।कार्यक्रम में अंविका यादव, हरिसिंग ठाकुर,डा आशीष दिवेदी,शिवरतन यादव,डा.लक्ष्मी पांडेय, डा. प्रतिभा खरे,डा. अंजना नेमा, श्रीमति मनीषा रिछारिया,संध्या सरबटे, सुप्रिया नवाथे,पूरन सिंग राजपूत, कुंदन पाराशर, कपिल वैसाखिया,हरि शुक्ला, रमाकांत मिश्र, संतोष पाठक, डा विनोद तिवारी,डॉ. प्रदीप पाण्डेय, रविंद्र दुबे कक्का, मुकेश तिवारी, रमेश दुबे, अमित तिवारी, डॉ. राम रतन पांडेय,ओ पी दुबे,असीम दत्त दुवे, डा.अरविंद बोहरे, मुकेश निराला,डॉ.अभय सिंह, अमित आठिया,भुवनेश्वर तिवारी,यू एस रावत सहित बड़ी संख्या में युवा छात्र - छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1464
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement