Wed, 25 Nov 2026 | 02:18:47 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर में होने वाले रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के सम्बंध में पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन

admin

2 years ago 64 views
सागर में होने वाले रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के सम्बंध में पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन

सागर । जिले में आगामी 27 सितंबर को रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। जिसके संबंध में गुरुवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन होटल क्राउन पैलेस में किया गया। जिसमे कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया है, ताकि औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव सागर के जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी मैदान में 27 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा।
जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर के बाद अब चौथी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सागर में 27 सितंबर को होगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कॉन्क्लेव में लगभग 3000 से अधिक प्रतिभागियों का भाग लिया जाना प्रस्तावित है। जिसमें प्रमुख उद्योगपति, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए पंजीयन कराने की प्रक्रिया जारी है। एक हजार से अधिक प्रतिभागी अब तक पंजीयन करा चुके हैं।

प्रेस वार्ता में 27 सितंबर को सागर में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कान्क्लेव की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। अलग-अलग टीमें आयोजन को लेकर बनाई गई हैं। उद्योगपतियों के लिए अपना काम शुरू करने के लिए जमीन समेत अन्य अनुमतियों को लेकर भी काम किया जा रहा है। देश के साथ ही कार्यक्रम में लोकल के उद्योगपति भी शामिल होंगे।
रीजनल इंडस्ट्रियल कान्क्लेव के जरिए सागर संभाग में उद्योग से संबंधित संभावनाओं को देखकर उद्योगपतियों को मंच प्रदान करना है। साथ ही मुख्य रूप से एमएसएमई सेक्टर की छोटी इकाईयों को बढ़ावा देना है।
कॉन्क्लेव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मिनरल्स, ओर, एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, एग्रोफूड, ओडीओपी सहित विभिन्न उद्योगों को बढ़ावा देने एवं उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किये जायेंगे। इस कॉन्क्लेव में देशभर के प्रख्यात औद्यौगिक इकाईयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रेसवार्ता के दौरान महापौर संगीता तिवारी, विधायक शैलेंद्र जैन, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, बीना विधायक निर्मला सप्रे, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, कलेक्टर संदीप जी आर, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया आदि उपस्थित थे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1479
पेज 1 / 247
विज्ञापन
Advertisement