Thu, 26 Nov 2026 | 05:07:53 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त,

हिमांशु

3 weeks ago 320 views
70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त,

📰 बड़ी खबर | कटनी, ढीमरखेड़ा।

ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

Advertisement
Advertisement

हरदुआ रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने की घेराबंदी; 15-15 लीटर के चार गुम्मों में ले जाई जा रही थी हाथ भट्टी की कच्ची शराब। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश।

मध्य प्रदेश / जिला कटनी (ढीमरखेड़ा)। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध शराब के विक्रय पर अंकुश लगाने एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 नवंबर 2026 को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरदुआ रोड की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर विक्रय के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर प्लेटिना मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 NN 9226 में बंधे 15-15 लीटर क्षमता के चार गुम्मों में कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

इन दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में श्याम पटेल पिता प्रहलाद पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कछारगांव तथा लवकुश उर्फ गुड्डू पिता जीवन लाप्ता कोल, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम कछारगांव को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 604/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, प्रधान आरक्षक उदयपाल सिंह, आरक्षक डुमनदास एवं आरक्षक जागेश्वर कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

MPnewslive.

कटनी जिला पत्रकार हिमांशु

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1485
पेज 2 / 248
विज्ञापन
Advertisement