Wed, 25 Nov 2026 | 04:21:35 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : 282 बूथों की सहभागिता के साथ पीटीसी ग्राउंड पहुंचा नरयावली का संगठन

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

1 month ago 381 views
282 बूथों की सहभागिता के साथ पीटीसी ग्राउंड पहुंचा नरयावली का संगठन

282 बूथों की सहभागिता के साथ पीटीसी ग्राउंड पहुंचा नरयावली का संगठन

विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में दर्ज कराई वृहद सहभागिता

सागर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सागर के पीटीसी ग्राउंड में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के भव्य आयोजन में नरयावली विधानसभा क्षेत्र ने विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के नेतृत्व में पांचों मंडलों एवं 282 बूथों की व्यापक सहभागिता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नरयावली विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं का प्रातः से ही निर्धारित स्थानों पर एकत्रीकरण प्रारंभ हो गया। मकरोनिया नगर मंडल एवं मकरोनिया ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता प्रातः 8 बजे रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में एकत्रित हुए, जबकि सदर मंडल, सागर ग्रामीण मंडल एवं नरयावली मंडल के कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण प्रातः 8:15 बजे परेड मंदिर, कैंट में हुआ।

कार्यालय से परेड मंदिर और पीटीसी ग्राउंड तक विधायक लारिया ने किया बाइक रैली का नेतृत्व

प्रातः रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय से विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने स्वयं मकरोनिया नगर एवं मकरोनिया ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं की बाइक रैली का नेतृत्व किया। रैली उत्साह और अनुशासित संगठनात्मक सहभागिता के साथ परेड मंदिर कैंट पहुंची, जहां पांचों मंडलों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

इसके पश्चात विधायक श्री लारिया ने नरयावली विधानसभा के पांचों मंडलों के 282 बूथों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए पीटीसी ग्राउंड सागर के लिए प्रस्थान किया। संगठनात्मक एकजुटता और अनुशासित सहभागिता के साथ निकली बाइक रैली ने सेवा ज्योति यात्रा के आयोजन में नरयावली विधानसभा की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई।

पीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्बोधन में सहभागिता

विधायक श्री लारिया के नेतृत्व में नरयावली विधानसभा के कार्यकर्ता पीटीसी ग्राउंड पहुंचे और जिले की सभी आठों विधानसभाओं से आए जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों एवं आमजन के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल उद्बोधन में सहभागी बने।

विशाल एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन प्रसारित हुआ। इस दौरान पीटीसी ग्राउंड सेवा, संगठन और सहभागिता के भाव से ओतप्रोत दिखाई दिया।

प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम के पश्चात ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जिले की विभिन्न विधानसभाओं के लिए रवाना हुई। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की लोकसेवा, सेवा-संकल्प और विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है।

नरयावली से पीटीसी तक दिखी संगठन की सशक्त सहभागिता

नरयावली विधानसभा के 282 बूथों से पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं की सहभागिता और विधायक श्री लारिया द्वारा स्वयं बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए पीटीसी ग्राउंड पहुंचना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। सुबह से ही कार्यकर्ताओं में दिखाई दिया उत्साह, अनुशासन और सहभागिता इस आयोजन को लेकर संगठन की व्यापक सक्रियता को रेखांकित करता रहा।

विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति सतत दायित्वबोध की यात्रा के रूप में स्मरणीय हैं। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ इसी सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। नरयावली विधानसभा के पांचों मंडलों और 282 बूथों से कार्यकर्ताओं की सहभागिता इस संकल्प के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करती है।

उन्होंने कहा कि सेवा की यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहे और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी की शक्ति मिले यही इस यात्रा की सार्थकता है।

इस अवसर पर मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री व‌ विधायक श्री गोपाल भार्गव,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन, देवरी विधायक श्री ब्रजबिहारी पटैरया, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लंबरदार सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1479
पेज 1 / 247
विज्ञापन
Advertisement