लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
Debanjan Chakraborty ( Bureau Chief Hoogly )
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिसड़ा में मां जगद्धात्री की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक अप्रिय घटना सामने आई है।
विसर्जन के दौरान आतिशबाजी और फायरवर्क्स के बीच अचानक मां जगद्धात्री की प्रतिमा में आग लग गई। देखते ही देखते प्रतिमा के एक हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने तुरंत तत्परता दिखाई। सभी के सामूहिक प्रयास से प्रतिमा में लगी आग को सुरक्षित तरीके से बुझा दिया गया।
राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना ने एक बार फिर विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी और अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की जरूरत को उजागर कर दिया है।
रिसड़ा से इस घटना ने उत्सव के बीच सुरक्षा को लेकर एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन