Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: गर्मी ने मचाया दुनियाभर में कोहराम,अमेरिका,कनाडा समेत यूरोप के देशों में टूटे गर्मी के कई रिकार्ड्स

admin

Fri, Jul 2, 2021
गर्मी ने मचाया दुनियाभर में कोहराम,अमेरिका,कनाडा समेत यूरोप के देशों में टूटे गर्मी के कई रिकार्ड्स

भारत मे गर्मी चरम पर है लेकिन इसमें कोई नई बात नही क्योंकि भारत मे तो हर वर्ष भीषण गर्मी पड़ती है और हर वर्ष अपना ही रिकॉर्ड तोड़ती है।भारत की भौगोलिक स्थिति ही ऐसी है कि भारत के ज्यादातर राज्य भीषण गर्मी की चपेट में रहते हैं लेकिन अमेरिका,कनाडा और यूरोपीय देश जिनको की सबसे ठंडे देशों का दर्जा मिला हुआ है वहाँ गर्मी हर साल बढ़ती ही जा रही है और इस बार गर्मी ने तो पश्चिमी देशों में भयंकर कोहराम मचाया है।

कनाडा में कई लोगों की गर्मी से मौत

अमेरिका,कनाडा,यूरोपीय देश व अन्य पश्चिमी देश अपनी सर्दियों की वजह से जाने जाते हैं और इन देशों में पूरे साल सर्दी ही रहती है।ऐसे में कई अफ्रीकी और एशियाई देश के लोग गर्मियों में पश्चिमी देशों का रुख करते हैं लेकिन इस बार ओस नही है अमेरिका,कनाडा,कई यूरोपीय देश व अन्य पश्चिमी देशों में आसमान से आग बरस रही है।आपको जानकर हैरानी होगी कि बर्फीले तूफानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले कनाडा देश में पारा 49 डिग्री तक पहुँच गया है।कई शहरों में लू व हीट वेव(Heat Wave) के चलते कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

अमेरिका में हीट वेव ने बन्द करवाये स्कूल कॉलेज व वैक्सीनेशन सेंटर्स

अमेरिका में भी गर्मी की वजह से कई रिकॉर्ड टूट गए है और वहाँ के मौसम विभाग ने लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की चेतवानी दी है।अमेरिका के कई राज्यों में पारा 44 डिग्री से भी ऊपर चला गया है और राज्य भीषण लू को चपेट में हैं।अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने इसे तीव्र,लम्बा,असामान्य व खतरनाक बताया है।अमेरिका में गर्मी के चलते सभी स्कूल,कॉलेजों व वैक्सीनेशन सेंटर्स को बंद कर दिया गया है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी इस गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Read Also:

साइबर सुरक्षा में भारत ने किया अच्छा विकास,दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल हुआ भारत

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन