मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBREमध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBREमध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE
मिर्जापुर 3 का पहला फुटेज जारी, कालीन भैया ने पूछा ‘भूल तो नहीं गए हमें?’
admin
2 years ago
18 views
20 Mar 2024
अमेज़न प्राइम वीडियो ने मंगलवार को अपनी आगामी रिलीज़ होने वाले 70 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की घोषणा कर दी है। जिसमें वेब सीरीज और ओरिजनल मूवीज़ शामिल हैं। कई बहुप्रतीक्षित फिल्मों और शो के बीच, उन्होंने मिर्ज़ापुर सीज़न 3 के कुछ नए फुटेज भी जारी किए।
प्राइम वीडियो#AreYouReady के 4 मिनट के वीडियो में कालीन भैया के किरदार में नजर आए पंकज त्रिपाठी पूछते हैं, “भूल तो नहीं गए हमें?” इसमें अली फज़ल, रसिका दुगल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार भी नज़र आ रहे हैं।
मिर्ज़ापुर का 2018 में रिलीज़ हुआ था पहला सीज़न
मिर्ज़ापुर का पहला सीज़न 2018 में रिलीज़ हुआ था, इसके बाद 2020 में इसका दूसरा सीज़न आया। तब से तीसरे सीज़न पर काम चल रहा है। और अब इस साल Mirzapur Season 3 Teaser तीसरा सीजन रिलीज़ होगा। फिलहाल अभी इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नही की है। अमेज़न प्राइम वीडियो के वीडियो में ‘पाताल लोक’, ‘बंदिश बैंडिट्स’ के दूसरे सीज़न की कुछ झलक भी शामिल हैं।