Wed, 25 Nov 2026 | 03:21:24 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

त्रिपुरा में BSF जवानों पर भीड़ का हमला, : त्रिपुरा में BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश; 9 आरोपी गिरफ्तार

Debanjan Chakraborty ( Bureau Chief Hoogly )

3 weeks ago 30 views
त्रिपुरा में BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश; 9 आरोपी गिरफ्तार

त्रिपुरा | 3 नवंबर 2026 | विशेष रिपोर्ट

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के बॉक्सानगर स्थित आशाबाड़ी इलाके में तस्करी विरोधी अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और BSF जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कई BSF जवान घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर की सुबह BSF की 49वीं बटालियन के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक तस्करी की कोशिश को नाकाम करने के लिए अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति हेफजुर रहमान को तस्करी में संलिप्त होने के संदेह में रोके जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

Advertisement
Advertisement

आरोप है कि इस दौरान BSF जवानों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हुई। स्थानीय लोगों ने जवानों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बॉक्सानगर-रहीमपुर सड़क को जाम कर दिया।

इसी बीच मौके पर पहुंचे BSF के अधिकारियों और जवानों को उग्र भीड़ ने घेर लिया। आरोप है कि भीड़ ने लाठी-डंडों और बांस से जवानों पर हमला किया। इस दौरान BSF के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई और जवानों के हथियार छीनने की कोशिश भी की गई।

इस हिंसक घटना में असिस्टेंट कमांडेंट रोहित कुमार समेत कई BSF कर्मियों के घायल होने की खबर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

9 आरोपियों की गिरफ्तारी

घटना के बाद त्रिपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने की कड़ी निंदा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने BSF जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों पर हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सबसे बड़ा सवाल

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी रोकने के लिए तैनात सुरक्षा बलों पर इस तरह का हमला सीमा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, पूरे विवाद की शुरुआत कैसे हुई और दोनों पक्षों की शिकायतों में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

फिलहाल, आशाबाड़ी इलाके में स्थिति पर पुलिस और BSF के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

वीडियो

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

21
पेज 1 / 4
विज्ञापन
Advertisement