Wed, 25 Nov 2026 | 02:05:01 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

छिन्दवाड़ा के नर्सिंग महाविद्यालयों में फर्जीवाड़ा, सी बी आई की टीम कर रही जांच

admin

2 years ago 46 views
छिन्दवाड़ा के नर्सिंग महाविद्यालयों में फर्जीवाड़ा, सी बी आई की टीम कर रही जांच

प्राईवेट नर्सिंग महाविद्यालयों में जमकर फर्जीवाड़ा महाविद्यालयों की ना स्वयं की बिल्डिंग है ना ही और ना ही छात्रावास। प्रयोगशाला से लेकर जरूरी संसाधन भी कालेज में नही है। इसके बावजूद नर्सिंग सहित लैब टेक्नीशियन और अन्य पाठ्यक्रमो में छात्र- छात्राओं को प्रवेश देकर उनसे फीस के नाम पर लाखों रुपए लिए जा रहे हैं। इसके अलावा मान्यता और छात्रवृत्ति में भी बड़ा घोटाला बताया गया है। हजारो की संख्या में स्टूडेंट इन फर्जी कालेज के फर्जीवाड़े में उलझे है। उनका समय और रुपया के साथ ही भविष्य भी बर्बाद हो रहा है।

अब हाई कोर्ट के आदेश पर मध्यप्रदेश में ऐसे 55 कालेज की जांच हो रही है। जाँच के आदेश सी बी आई को दिए गए हैं। पिछले तीन दिन से सी बी आई की टीम छिन्दवाड़ा जिले में संचालित निजी नर्सिंग महाविद्यालयों की जांच कर रही है। अब तक सी बी आई की टीम छिन्दवाड़ा में एस के कालेज काराबोह, एन आई, ओरियंटल सहित अन्य कालेज में पहुँचकर जांच कर चुकी है। टीम अभी छिन्दवाड़ा में ही है और जिले में संचालित अन्य कालेज में भी जाएगी।

दरअसल यह जांच हाई कोर्ट जबलपुर के आदेश से हो रही है। मामला यह है कि मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने प्रदेश में 55 निजी नर्सिंग कालेज को मान्यता देने में बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। इसको लेकर कोर्ट के आदेश पर सरकार ने रजिस्टार को निलंबित भी किया है और सत्र 2021-22 के बाद से काउंसिल ने परीक्षा का आयोजन भी नही किया है। नर्सिंग कालेज में फर्जीवाड़ा को लेकर हाई कोर्ट में दायर याचिका में लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन ने फर्जी तरीके से नर्सिंग कालेज संचालित होने को चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में 55 नर्सिंग कॉलेज को मान्यता दी गई है। इन कालेज की वास्तविकता यह है कि ये कॉलेज सिर्फ कागज में संचालित हैं. अधिकांश कॉलेज की निर्धारित स्थल में बिल्डिंग तक नहीं है। कुछ कॉलेज सिर्फ चार-पांच कमरों में संचालित हो रहे हैं। कॉलेज में प्रयोगशाला सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं है। बिना छात्रावास ही कॉलेज का संचालन किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया गया था कि एक ही व्यक्ति कई नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल और मालिक हैं। फैक्टली भी अगल-अलग कॉलेज में कार्यरत है। इसके अलावा माइग्रेट और डुप्लीकेट फैक्लटी के मामले भी है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मप्र नर्सिंग राजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्टार को तत्काल निलंबित कर प्रशासक नियुक्त करने के आदेश सरकार को दिए थे। जिस पर सरकार ने रजिस्ट्रार और प्रशासक को हटा दिया था।

तीन माह पहले हाई कोर्ट जबलपुर के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने प्रदेश के सभी नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच कराने के आदेश के साथ तीन माह का समय दिया था। सी बी आई को अब हाई कोर्ट में 55 नर्सिंग कालेज की जांच रिपोर्ट पेश करना है। इसको लेकर सी बी आई टीम कालेज का रिकार्ड सहित भैतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार कर रही है।

जहा तक सवाल छिन्दवाड़ा का है तो निजी क्या मेडिकल कालेज तक भी नर्सिंग की परीक्षा नही करा पाया है। बड़ी संख्या में छात्राओं ने मेडिकल कालेज में प्रवेश ले रखा है लेकिन क्या निजी क्या सरकारी नर्सिंग के नाम पर तीन साल से केवल फीस उगाही चल रही है। यहां बिना वार्षिक परीक्षा के ही छात्राओं को फर्स्ट, सेकेण्ड और थर्ड ईयर में बताया जा रहा है।

Read more - पूर्व विधायक पं रमेश दुबे ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

49
पेज 1 / 9
विज्ञापन
Advertisement