Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

पिथौरा/लिमदरहा -करील तोड़ने पर बुजुर्ग पर वन विभाग की कार्यवाही : बीते वर्ष शा.प्रा.शाला के छत से सागौन की बल्लियां बरामद होने पर डोंगरीपाली की वनों का अतिक्रमण की शिकायत पर क्या:-

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Fri, Aug 7, 2026

बीते वर्ष शा.प्रथमिक शाला के छत से सागौन की बल्लियां बरामद होने पर डोंगरीपाली की वनों की कटाई कर अतिक्रमण करने की शिकायत पर वन विभाग पिथौरा से ऐसे ही कार्रवाई की उम्मीद ?

बीते वर्ष पिथौरा के अंधा धुन जंगलों की कटाई होती रही शासकीय स्कूल के छत से सागौन की बल्लियां बरामद हुई पर उस पर कार्यवाही के नाम पर क्या वन विभाग की टीम ने की खानापूर्ति ?लेकिन वन विभाग पिथौरा की कार्यवाही करील तोड़ने वाले पर

करील तोड़ने के मामले में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

महासमुंद 07 अगस्त 2026/ वनमंडल अंतर्गत पिथौरा परिक्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 282 में वन विभाग द्वारा अवैध रूप से करील तोड़ने के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है।

गश्त के दौरान वन विभाग की टीम द्वारा बुधवार को पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लिमदरहा निवासी विरंची ताण्डी को आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 282 में अवैध रूप से करील संग्रहित करते हुए पकड़ा तथा आरोपी के कब्जे से करील की 21 नग तथा एक चाकू जप्त किया गया। उक्त कृत्य के संबंध में आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वन क्षेत्रों से किसी भी प्रकार की वन उपज का अवैध संग्रहण अथवा वन संपदा को क्षति पहुँचाना दंडनीय अपराध है। वन एवं वन्य संसाधनों के संरक्षण में सभी नागरिक सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय अथवा वन विभाग को दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन