Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सरायपाली विधायक प्रतिनिधि के पुत्र पर मारपीट व गाली गलौज आरोप : राजनैतिक दबाव के कारण कारवाई न होने से पीड़ित परेशान

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Wed, Dec 24, 2025

पिड़ित बिजली विभाग कर्मचारी ने लगाई गुहार

बसना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चनाट में बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट एवं जातिसूचक गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी गनपत सिदार, जो बिजली विभाग में कार्यरत हैं, ने ग्राम चनाट निवासी करण पटेल पिता रमेश पटेल पर मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी द्वारा न केवल उनके साथ शारीरिक रूप से मारपीट की गई, बल्कि सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के उद्देश्य से जातिसूचक गालियाँ भी दी गईं। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में उनके पिता रमेश पटेल कांग्रेस पार्टी से सरायपाली विधायक का प्रतिनिधि है, जिसके कारण मामले में राजनीतिक दबाव की स्थिति बनी हुई है।

घटना के बाद गनपत सिदार ने भंवरपुर चौकी में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया, लेकिन आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पीड़ित का कहना है कि वह लगातार पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

कार्यवाही न होने से पीड़ित और उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए और दोषियों पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पीड़ित के आरोप सही हैं, तो यह कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय से जुड़ा गंभीर मामला है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन