लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पझरापाली (भालुकोना) स्थित नागाशक्ति बूढ़ादेव ठाना कांटापठार में आयोजित दो दिवसीय नागाशक्ति बूढ़ादेव सेवा-अर्जी कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
गोंडीधर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ, इकाई जिला महासमुंद के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्योति प्रज्वलित कर सेवा-अर्जी की शुरुआत की गई। 24 अक्टूबर, शनिवार को शाम 4 बजे से धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। वहीं, 25 अक्टूबर, रविवार को कुंवार पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा-पाठ
एवं सेवा-अर्जी का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर सगा समाज के लोगों ने नागाशक्ति बूढ़ादेव एवं बूढ़ीमाई का स्मरण करते हुए समाज, परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उन्नति की कामना की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोंडी धर्म, आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक मान्यताओं और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा। आयोजकों ने समाज के लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों तक परंपराओं और संस्कारों को पहुंचाने का आह्वान किया।
ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सगा समाज ने परमशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन गोंडीधर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ, इकाई जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन