Fri, 27 Nov 2026 | 03:58:36 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

राष्ट्रीयकृत बैंक मित्र संघ की विशेष बैठक सम्पन्नबैतूल जिले की कार्यकारिणी का किया गठन

admin

2 years ago 93 views
राष्ट्रीयकृत बैंक मित्र संघ की विशेष बैठक सम्पन्नबैतूल जिले की कार्यकारिणी का किया गठन

राष्ट्रीयकृत बैंक मित्र संघ की विशेष बैठक सम्पन्न
बैतूल जिले की कार्यकारिणी का किया गठन

बैतूल। राष्ट्रीयकृत बैंक मित्र संघ की विशेष बैठक 1 सितंबर को सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती प्रजापति और महामंत्री अवधेश सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सभी बैंक मित्रों को प्रदान की गई।
इस अवसर पर बैतूल जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रवीण कुमार सोनी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीयकृत बैंक मित्र संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। साथ ही, अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तिया की गईं। कमलेश कुंभारे को उपाध्यक्ष, कुलदीप चौरे को महामंत्री, पवन साहू को सचिव, चंद्रकांता डोंगरदिये को सहसचिव, उमेश अतुलकर को संगठन मंत्री, संजय वाइकर को कोषाध्यक्ष और कौशल घोड़के को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष लीलावती प्रजापति द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। बैठक में संगठन के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आगामी कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। सदस्यता अभियान की शुरुआत के साथ ही संघ ने बैंक मित्रों के हितों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष लीलावती प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा, यह संगठन सभी बैंक मित्रों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए तत्पर रहेगा। हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा, ताकि हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। बैठक का समापन सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। यह बैठक संघ की आगामी दिशा और कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई ।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

626
पेज 1 / 105
विज्ञापन
Advertisement