Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई : अभी तक 87 प्रकरणों में 8 हजार400 क्विंटल धान जब्त

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Sat, Nov 29, 2025

अभी तक 87 प्रकरणों में 8 हज

दो राइस मिलों में स्टॉक से अधिक संग्रहण पर 750 कट्टा धान जप्त

महासमुंद, 29 नवंबर 2025/

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन, संग्रहण और विक्रय पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें जांच चौकियों, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। राइस मिलों में भी स्टॉक वेरिफिकेशन का कार्य निरंतर रूप से जारी है।

जिले में अब तक कुल 87 प्रकरणों में 8403 क्विंटल से अधिक धान की जब्ती की गई है। इसी क्रम में आज खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले की दो राइस मिलों में बड़ी कार्रवाई की। स्टॉक वेरिफिकेशन के दौरान दोनों मिलों में धान का स्टॉक घोषित मात्रा से अधिक पाया गया, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया।फूड ऑफिसर श्री अजय यादव ने बताया कि

सरायपाली स्थित साईं बाबा राइस मिल से 400 कट्टा धान

और बसना स्थित राधा केशव राइस मिल से 350 कट्टा धान स्टॉक से अधिक पाए जाने पर जप्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिले की सभी राइस मिलों में भौतिक सत्यापन का कार्य लगातार जारी रहेगा। स्टॉक में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन