Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Wed, Jul 29, 2026

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

54 अधिकारी-कर्मचारी एवं एमबीबीएस विद्यार्थियों की हुई हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग, निगेटिव पाए जाने पर लगाया गया टीका

महासमुंद, 29 जुलाई 2026/ विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) के अंतर्गत 28 एवं 29 जुलाई 2026 को भारत चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद में हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग एवं हेपेटाइटिस बी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम "Let's Break It Down – लोगों और जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं के बीच मौजूद बाधाओं को दूर करें’’ निर्धारित की गई है।

  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में भारत चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, इंटर्न, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को हेपेटाइटिस बी एवं सी संक्रमण से बचाव के लिए स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण की सुविधा प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अधिकारी (एनवीएचसीपी) डॉ. छत्रपाल चंद्राकर तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर के दौरान कुल 54 अधिकारी-कर्मचारियों एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग की गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने के बाद सभी पात्र प्रतिभागियों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया गया। यह आयोजन भारत चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद में संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत महेश्वरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन