Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद/बसना : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Mon, Sep 21, 2026

  • बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में स्थानीय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसना में व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समन्वय के लिए विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति की है।

विधायक कार्यालय से जारी आधिकारिक आदेश (पत्र क्रमांक ..../विधायक/09/2026, दिनांक 21 सितंबर 2026) के अनुसार, वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी, बसना निवासी शुकदेव दास वैष्णव (आत्मज स्व. लक्ष्मीदास वैष्णव) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना को आवश्यक कार्यवाही हेतु अनुशंसित पत्र प्रेषित कर दिया है।

नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि शुकदेव दास वैष्णव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दैनिक व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और शासन की जनहितकारी स्वास्थ्य योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन की निरंतर मॉनिटरिंग करेंगे। वे विधायक कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण में भूमिका निभाएंगे।

इस नियुक्ति से स्थानीय नागरिकों एवं मरीजों में उम्मीद जगी है कि अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन