लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
बसना। बसना बस स्टैंड स्थित प्रसिद्ध चिंटू ढाबा में भोजन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ग्राम अरेकेल निवासी केशव सिदार द्वारा cm help line में शिकायत की गई है कि ढाबे में भोजन करने के दौरान उनकी थाली में टिड्डा निकला।
पीड़ित केशव सिदार ने बताया कि वे बसना बस स्टैंड स्थित चिंटू ढाबा में भोजन करने गए थे, तभी भोजन में उन्हें मरा हुआ टिड्डा मिला। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत ढाबा संचालक को दी। इस घटना के बाद वहां मौजूद अन्य ग्राहकों में भी आक्रोश देखा गया।
इस घटना ने ढाबे में परोसे जा रहे भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थान पर संचालित होटल-ढाबों में लोगों को सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। ऐसे में भोजन में कीड़ा मिलना सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग
मामले में पीड़ित केशव सिदार ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले को संज्ञान में लेकर जांच की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि ढाबे की रसोई की साफ-सफाई, भोजन बनाने की प्रक्रिया और खाद्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जाए।
फिलहाल मामले में खाद्य विभाग की कार्रवाई और ढाबा संचालक का पक्ष सामने आना बाकी है।
बड़ा सवाल - क्या खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले में कार्रवाई करेगा? क्या बस स्टैंड क्षेत्र के अन्य होटल-ढाबों की भी जांच होगी?
Note- यह खबर पूर्णतः शिकायतकर्ता के शिकायत अधार पर है
विज्ञापन
विज्ञापन