लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम की धारा 49(8) के तहत उपायुक्त सहकारिता ने जारी किया आदेश, बोर्ड के निर्वाचन तक रहेंगे प्राधिकृत
महासमुंद। जिला महासमुंद के उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाओं के कार्यालय ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मोहका (खाता संख्या 975) के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए गैर-प्रशासकीय व्यक्ति श्री संजय प्रधान (पिता श्री भीमाधर प्रधान) को प्राधिकृत कर दिया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) तथा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 43(ख) के उपनियम 4 के प्रावधानों के अंतर्गत जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि समिति के बोर्ड का निर्वाचन होने तक श्री संजय प्रधान ही बोर्ड की समस्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे।
इससे पहले दिनांक 17.10.2025 के कार्यालयीन आदेश से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा बसना के शाखा प्रबंधक श्री पी.आर. डडसेना को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया था। अब नई अनुशंसा के आधार पर श्री संजय प्रधान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश पर उपायुक्त सहकारिता महासमुंद द्वारिका नाथ के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। इसकी प्रतियां संबंधित अधिकारियों, संजय प्रधान, आयुक्त सहकारिता, कलेक्टर, नोडल अधिकारी तथा पूर्व प्राधिकृत अधिकारी सहित अन्य को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन