26 जुलाई से लापता है महिला, सिलोंडी पुलिस पर उठे सवाल! : पीड़ित परिवार की आपबीती सुन भड़के विधायक, दिए निर्देश
हिमांशु
Thu, Aug 13, 2026
26 जुलाई से लापता है महिला, सिलोंडी पुलिस पर उठे सवाल! पीड़ित परिवार की आपबीती सुन भड़के विधायक, दिए निर्देश
मध्य प्रदेश
जिला कटनी
जनपद पंचायत - ढीमरखेड़ा थाना के अंतर्गत आने वाली..
सिलौंडी। पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम लालपुर से एक शादीशुदा और दो बच्चों की मां 26 जुलाई से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर संदेह जताते हुए नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
पुलिस की सुस्ती से परेशान परिजन पहुंचे विधायक के पास
जब सिलोंडी चौकी पुलिस से कोई मदद नहीं मिली और लापता बेटी का कोई सुराग नहीं लगा, तो परेशान परिजनों ने बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात कर पुलिस की हीलाहवाली और अपनी आपबीती सुनाई।
बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने TI को दिए कार्रवाई के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने तत्काल ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी को फोन लगाकर पूरे मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम लालपुर से परिजन उनके पास आए थे और पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की थी। उन्होंने थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की जल्द से जल्द बरामदगी की जाए।
Mpneswlive
कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु
Tags :
Mpnewslive
Mpnewslive CMmohan yaday
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन