लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
महासमुंद बसना। देश की राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त पार्टी अपना दल सोनेलाल ने छत्तीसगढ़ में संगठन को नई मजबूती दी है। पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल जी के सिद्धांतों और राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल जी के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीधर चंद्राकर जी द्वारा महासमुंद जिले की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।
अपना दल (एस) की विचारधारा हमेशा से वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित, आदिवासी, किसान और मजदूर समाज को उनका हक दिलाने की रही है। डॉ सोनेलाल पटेल जी ने जिस सपने को देखा था कि देश के हर गरीब को न्याय मिले और हर थाने, तहसील में बिना घूस के काम हो, उसी सपने को बहन अनुप्रिया पटेल जी देश की संसद से लेकर सड़क तक लड़ रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।
पार्टी का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, घूसखोरी मुक्त दफ्तर, किसान मजदूर को हक, गरीब शोषित वंचित समाज को न्याय और हर गांव में महिला सशक्तिकरण के लिए गुलाबी साड़ी वाहिनी का गठन करना है। इसी उद्देश्य को लेकर नई टीम को जिम्मेदारी दी गई है। महासमुंद जिले में नशे का कारोबार, अवैध शराब बिक्री और थाने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार आज सबसे बड़ी समस्या बन गया है, जिसे खत्म करने के लिए पार्टी ने यह नई टीम मैदान में उतारी है।
महासमुंद जिले में इब्राहिम कादरी को जिलाध्यक्ष, गोवर्धन नंदे को जिला उपाध्यक्ष, हेमंत तांडी को जिला महासचिव, फिरोज खान को जिला सचिव, दीपक कुमार जगत को जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी, अब्दुल रज्जाक खान को शहर अध्यक्ष महासमुंद और राजू खान बसना को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इन सभी पदाधिकारियों का चयन उनके सामाजिक कार्य, जनता के बीच पकड़ और ईमानदार छवि को देखते हुए किया गया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इब्राहिम कादरी ने कहा कि अपना दल एस डॉ सोनेलाल पटेल जी के सपनों की पार्टी है। हम महासमुंद को नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और अत्याचार मुक्त बनाएंगे। किसी भी गरीब पर जुल्म बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि जिले के हर ब्लॉक, हर तहसील में पार्टी का कार्यालय खोला जाएगा और जनता की समस्या सुनकर तुरंत निराकरण कराया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन नंदे ने कहा कि हमारे जिले के युवा नशे की चपेट में जा रहे हैं। गांव गांव में बिक रही अवैध शराब, गांजा, नशा पत्ती को बंद कराना और युवाओं को जागरूक करना ही मेरा पहला कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में जाकर नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा।
जिला महासचिव हेमंत तांडी ने कहा कि आज मजदूर को थाने तहसील में बिना घूस के काम नहीं होता। हम इस घूसखोरी प्रथा को खत्म करेंगे और मजदूर को उसका पसीने का पूरा हक दिलाएंगे। मजदूरों को मनरेगा, उनका वेतन और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी।
जिला सचिव फिरोज खान ने कहा कि किसान अन्नदाता है। खाद बीज में लूट, मंडी में शोषण और मुआवजे में घोटाला हम नहीं होने देंगे। अपना दल एस किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। किसानों को उनकी फसल का सही दाम और खराब फसल का मुआवजा दिलाने के लिए पार्टी आंदोलन करेगी।

जिला प्रवक्ता दीपक कुमार जगत ने कहा कि हम पार्टी की नीति, नीयत और राष्ट्रीय स्तर की सोच को जिले के हर गांव, हर बूथ तक पहुंचाएंगे। प्रशासन से जनता के सवाल पूरी ताकत से पूछेंगे। मीडिया के माध्यम से सरकार की हर योजना को जनता तक और जनता की हर समस्या को सरकार तक पहुंचाएंगे।
शहर अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक राजू खान ने कहा कि शहर में गरीबों को पट्टा, सफाई, नाली, बिजली पानी की जो समस्या है, उसे हम प्राथमिकता से उठाएंगे। शहर के गरीब को उसका सम्मान दिलाएंगे, सरायपाली क्षेत्र में अवैध वसूली, गुंडागर्दी और गरीबों पर अत्याचार के खिलाफ हम अब चुप नहीं बैठेंगे। अपना दल एस अब हर अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देगी। शहर में वार्ड स्तर पर टीम बनाकर गरीबों की मदद की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीधर चंद्राकर जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इब्राहिम कादरी और उनकी पूरी टीम में जज्बा है। ये टीम महासमुंद जिला में अपना दल एस को गांव गांव तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द महासमुंद में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन और गुलाबी साड़ी महिला वाहिनी का जिला स्तरीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
इस नियुक्ति के बाद पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन