Sun, 29 Nov 2026 | 03:57:04 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद/बसना : ग्राम बिलखंड में सरपंच एवं उपसरपंच ने पूजा-अर्चना कर सामुदायिक शेड निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

3 weeks ago 194 views
ग्राम बिलखंड में सरपंच एवं उपसरपंच ने पूजा-अर्चना कर सामुदायिक शेड निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

ग्राम बिलखंड में सरपंच एवं उपसरपंच ने पूजा-अर्चना कर सामुदायिक शेड निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधा

कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर

Advertisement
Advertisement

बसना। महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दलदली के आश्रित ग्राम बिलखंड में सामुदायिक शेड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भानुप्रताप पटेल एवं उपसरपंच फागुलाल बरिहा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया और निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।

गांव में सामुदायिक शेड निर्माण की शुरुआत होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस शेड के निर्माण से आने वाले समय में ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। गांव में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों एवं अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए यह शेड उपयोगी साबित हो सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। ग्रामीणों का मानना है कि गांव में सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार होने से आपसी मेल-जोल और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

भूमिपूजन एवं निर्माण कार्य शुभारंभ के दौरान मुख्य रूप से महात्मा बरिहा, जयनंद बरिहा, विजय भोई, प्रेमसिंह बरिहा, युवा पत्रकार कुंजराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने सामुदायिक शेड निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर खुशी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूरा कराने की अपेक्षा जताई।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement