Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद/ बसना : बसना में 5 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क सांसद सेवा स्वास्थ्य शिविर, AIIMS व DKS के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Fri, Jul 3, 2026

बसना में 5 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क सांसद सेवा स्वास्थ्य शिविर, AIIMS व DKS के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

बसना/महासमुंद। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 जुलाई 2026 (रविवार) को बसना स्थित अग्रसेन भवन में सांसद सेवा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सिद्ध संकल्प फाउंडेशन द्वारा सांसद के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में रायपुर AIIMS, DKS अस्पताल एवं रायपुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।

आयोजकों के अनुसार शिविर में किडनी रोग, हृदय रोग, अस्थि एवं जोड़ रोग, शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, त्वचा रोग, दंत रोग, न्यूरोलॉजी, पेट एवं पाचन तंत्र रोग, गुर्दा एवं मूत्र रोग तथा श्वास एवं फेफड़ा रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण, ब्लड टेस्ट तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा। गंभीर एवं असाध्य रोगों के लक्षणों के आधार पर जांच और आगे की चिकित्सा संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

स्थान: अग्रसेन भवन, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

तिथि: 5 जुलाई 2026 (रविवार)

संपर्क: 9165452234

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन