Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Sat, Dec 20, 2025

सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन ग्राम धनापाली, विकासखण्ड बसना में सफलतापूर्वक किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना, किसानों की समस्याओं का समाधान करना तथा कृषि नवाचारों को प्रोत्साहित करना रहा।

शिविर में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक श्री संतकुमार पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कृषकों को संबोधित करते हुए रागी (मंडुआ) की फसल लगाने हेतु प्रेरित किया। श्री पटेल ने बताया कि रागी एक कम लागत में अधिक लाभ देने वाली, पोषण से भरपूर एवं कम पानी में उगाई जाने वाली फसल है, जो बदलते जलवायु परिस्थितियों में किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

उन्होंने रागी की खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए कहा कि यह फसल सूखा सहनशील है, मृदा की उर्वरता बनाए रखने में सहायक है तथा बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। साथ ही रागी के पोषण मूल्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें कैल्शियम, आयरन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी है।

शिविर में उपस्थित कृषकों ने श्री पटेल के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना और रागी की खेती को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई। समाधान शिविर के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा भी किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज वितरण एवं तकनीकी सहायता की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस समाधान शिविर की सराहना करते हुए इसे कृषकों के लिए लाभकारी बताया।

शिविर में जनपद सभापति श्रीमति मधु खुंटे, जनपद उपाध्यक्ष श्री मोहित पटेल, सरपंच धनापाली श्रीमति शंकुतला भुनेश्वर पटेल, उपसरपंच श्रीमति गितेश्वरी पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हरिशंकर पैकंरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आयुष ठाकुर, कृषि विभाग से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड बसना श्रीमती उषाकांति खेस्स, कृषि विकास अधिकारी श्री भारतसिंग राठिया, श्री रामगोपाल राम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती हीमा पटेल, श्री अनिल पटेल, श्री हरिशंकर कैवर्त, श्री देवेन्द्र निषाद, श्रीमती मंजु रानी साहू, श्री मुरलीधर पटेल, साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन