लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
बीरेन्द्र सिंह (शहडोल डिवीजन हेड)
बुढ़ार स्वास्थ्य केंद्र में MLC रिपोर्ट को लेकर विवाद, डॉक्टर सौरभ सिंह पर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने का आरोप
अनुराग गर्ग ने लगाए गंभीर आरोप, शासन-प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग
शहडोल। जिले के बुढ़ार स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल लीगल केस (MLC) रिपोर्ट को लेकर विवाद सामने आया है। अनुराग गर्ग ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर सौरभ सिंह पर कथित रूप से गलत मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने का गंभीर आरोप लगाया है।
अनुराग गर्ग का कहना है कि वह मेडिकल परीक्षण कराने अस्पताल पहुंचे थे। उनका दावा है कि उन्होंने शराब का सेवन नहीं किया था, इसके बावजूद उनकी MLC रिपोर्ट में शराब पीने का उल्लेख कर दिया गया।
अनुराग गर्ग ने सवाल उठाते हुए कहा कि मेडिकल परीक्षण के दौरान उनके मुंह में किसी प्रकार की मशीन या उपकरण नहीं लगाया गया और न ही उन्हें ऐसी कोई प्रक्रिया कराई गई, जिससे शराब सेवन की पुष्टि हो सके। इसके बावजूद रिपोर्ट में शराब पीने की बात कैसे दर्ज कर दी गई? उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।
बीरेंद्र सिंह
शहडोल सम्भाग प्रमुख
9340839364
विज्ञापन
विज्ञापन