Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बलौदाबाजार : अवैध धान पर एक दिन में अब तक की बड़ी क़ार्रवाई,2052 कट्टा अवैध धान जब्त।

सोना कुमार ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार

Sat, Dec 6, 2025

बलौदाबाजार, 6 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। संदिग्ध बिचौलियो के प्रतिष्ठानो पर दबिश दी जा रही है जिससे सफलता मिल रही है । इसी कड़ी में शुक्रवार को विभिन्न ताहिसलों में संयुक्त टीम के द्वारा 5 प्रकरण में 2052 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया जो एक दिन में की गई अब तक की बड़ी कार्यवाही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा तहसील में अमित चावल उद्योग से गगनदीप पोहा मिल ले जा रहे 800 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। सोनाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बया मे संयुक्त टीम द्वारा विकास ट्रेडर्स पर दबिश दी। जांच टीम ने विकास ट्रेडर्स से लगभग 850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त किया। पलारी तहसील में ग्राम ओड़ान के दिनेश चंद्राकर गोदाम से 305 कट्टा, कबीर ट्रेडर्स भवानीपुर से 46 कट्टा, बलौदाबाजार तहसील में मुलशंकर ट्रेडर्स पनगांव से 51 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।

जिले में 1 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक 70 प्रकरणों में 2664.54 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। प्रशासन की कड़ी निगरानी व कार्यवाही से कोचिये और बिचौलिए में हड़कंप मच गया है।चेक पोस्ट पर भी वाहनों की कड़ी जांच की जा रहिन्हा।कोचिये और बिचौलिये के अवैध धान पर यह कार्यवाही धान खरीदी तक निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन