Sat, 28 Nov 2026 | 05:51:40 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

छत्तीसगढ़- मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे राधाकृष्ण मंदिर का भूमि पूजन : महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील के ग्राम रूडा में 13 दिसम्बर को करेंगे भूमि पूजन

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

11 months ago 193 views
महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील के ग्राम रूडा में 13 दिसम्बर को करेंगे भूमि पूजन

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव 13 दिसंबर को करेंगे श्री राधाकृष्ण मंदिर का भूमि-पूजन...

फुलझर राज झेरिया यादव समाज द्वारा 13 दिसंबर को महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील अंतर्गत ग्राम रूडा में श्री राधाकृष्ण मंदिर का भूमि-पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पवित्र भूमि-पूजन विधि सम्पन्न की जाएगी।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री माननीय गजेंद्र यादव शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलझर राज झेरिया यादव समाज के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय जगतराम यादव करेंगे।

अति विशिष्ट अतिथियों में महासमुंद लोकसभा की सांसद माननीय रूपकुमारी चौधरी, बसना के विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल, सरायपाली के विधायक मा. चातुरी नंद, तथा राजनांदगांव के महापौर माननीय मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला आयोग की सदस्य मा. सरला कोसरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष मा. एतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मा. मोंगरा पटेल, जनपद पंचायत सरायपाली की अध्यक्ष मा. लक्ष्मी पटेल, रूड़ा के सरपंच मा. रेशम लाल पटेल, तथा ग्राम गोटिया मा. खिरोद पटेल भी शामिल होंगे।

समाज के सभी पदाधिकारी व ग्रामीणजन आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के आयोजन में झेरिया यादव समाज तहसील अध्यक्ष व बसना मंडल अध्यक्ष भाजपा माननीय नरेंद्र यादव और झेरिया यादव समाज के प्रमुख बंधुओ का विशेष योगदान रहा है, जिनके नेतृत्व में संपूर्ण व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समाजजनों ने इसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया है।

भूमि-पूजन के पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथि समाज को संबोधित करेंगे। आयोजन समिति ने समाज के सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

627
पेज 1 / 105
विज्ञापन
Advertisement