Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मुख्य उपस्थिति में 13 दिसंबर को श्री राधाकृष्ण मंदिर का भूमि-पूजन; कार्यक्रम

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Tue, Dec 2, 2025

कार्यक्रम की सभी तैयारी पूर्ण :- नरेंद्र यादव

तहसील अध्यक्ष बसना एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बसना नरेन्द्र यादव ने बताया कि फुलझर राज झेरिया यादव समाज, बसना–सरायपाली द्वारा ग्राम रूड़ा (सरायपाली) में दिनांक 13 दिसंबर 2025, समय दोपहर 1 बजे से श्री राधाकृष्ण मंदिर का भूमि-पूजन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा भंडारे की भी व्यवस्था होगी।

उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए गौरव का अवसर है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री मा. गजेन्द्र यादव उपस्थित रहेंगे। भूमि-पूजन सहित संपूर्ण आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी समितियों ने अपनी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं तथा महिला वर्ग की सक्रिय भूमिका से मंच व्यवस्था, स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भंडारे की तैयारी सुव्यवस्थित रूप से की गई है।

नरेन्द्र यादव ने बताया कि समाजजन इस आयोजन को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में सहभागिता की संभावना है।

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि एवं पदनाम

मुख्य अतिथि: मा. गजेन्द्र यादव (स्कूल शिक्षा मंत्री, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य)

अध्यक्षता: मा. जगतराम यादव (अध्यक्ष – फुलझर राज यादव समाज बसना–सरायपाली)

अति विशिष्ट अतिथि: मा. रूपकुमारी चौधरी (सांसद – महासमुंद लोकसभा)

विशिष्ट अतिथि: डॉ. सम्पत अग्रवाल (विधायक बसना), मा. चातुरी नंद (विधायक सरायपाली), मा. मधुसुदन यादव (महापौर, नगर निगम राजनांदगाँव),

मा. सरला कोसरिया (सदस्य, महिला आयोग छत्तीसगढ़), मा. एतराम साहू (जिलाध्यक्ष भाज.पा महासमुंद),

मा. मोंगरा पटेल (जिला पंचायत अध्यक्ष), मा. लक्ष्मी पटेल (अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली),

मा. रेशम लाल पटेल (सरपंच ग्राम पंचायत रूड़ा), मा. खिरोद पटेल (गाँव गोटिया)

अंत में तहसील अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव ने समाजजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन