Wed, 25 Nov 2026 | 07:18:16 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मधेपुरा में आईरा : पत्रकार संघ का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Gulfraz Sheikh

8 months ago 40 views
पत्रकार संघ का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मधेपुरा। जिला मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब भवन में गुरुवार को इंटरनेशनल आईरा पत्रकार संघ का 12वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के मुख्य संरक्षक प्रदीप कुमार झा ने की। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन की मजबूती, एकता तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक प्रदीप कुमार झा ने कहा कि आईरा पत्रकारों का एक ऐसा संगठन है जो हमेशा पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि यह संगठन केवल जिला या राज्य स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि देश और विदेशों तक पत्रकारों की आवाज को उठाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पत्रकारों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं, ऐसे में एक मजबूत संगठन का होना बेहद जरूरी है।

जिलाध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह ने कहा कि आईरा पत्रकारों को एकजुट करने का काम करता है और उन्हें एक ऐसा मंच देता है जहां वे अपनी समस्याओं और विचारों को खुलकर रख सकें। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें बेहतर कार्य वातावरण दिलाना और पत्रकारिता के क्षेत्र में गुणवत्ता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि संगठन समय-समय पर पत्रकारों के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए भी कार्यक्रम आयोजित करता है।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि पत्रकारिता केवल खबर लिखने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि सच्ची पत्रकारिता वही है जो पब्लिसिटी के लिए नहीं बल्कि जनता के हित में की जाए। पत्रकारों ने कहा कि आईरा संगठन के माध्यम से पत्रकारों को एक मजबूत आवाज मिलती है, जिससे वे समाज के मुद्दों को मजबूती से उठा पाते हैं।

समारोह के अंत में सभी पत्रकारों ने मिलकर केक काटा और स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। इस दौरान संगठन के भविष्य को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर संरक्षक सुकेश राणा, डॉ. संजय कुमार, अमित कुमार, सुनीत साना, मो. मेराज आलम, पवन कुमार, मोनाजीर आलम, आरजू अंसारी, नगमा परवीन सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साहपूर्ण बना रहा और सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Tags # #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

58
पेज 8 / 10
विज्ञापन
Advertisement