Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: उपखंड क्षेत्र मंडावर के ई-मित्रों कियोस्क धारको का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

admin

Wed, Feb 28, 2024
दौसा जिले के उपखंड मुख्यालय मंडावर में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के निर्देशानुसार उपखण्ड कार्यालय मण्डावर के सभागार में दोपहर में ई-मित्र कियोस्क धारकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक मंडावर व बैजूपाड़ा के ई-मित्र कियोस्क धारकों एवं स्थानीय सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया प्रशिक्षण में प्रोग्रामर श्री चेतन कुमार गर्ग ने बताया कि क्षेत्र में तेरह स्थानीय सेवा प्रदाताओं द्वारा करीब एक सौ दस ई-मित्र कियोस्क धारक जो कि ई-गवर्नेन्स के क्षेत्र में अपनी सेवायें आमजन को प्रदान कर रहे हैं उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी ई-मित्रों कियोस्क धारको को उनके पास आये प्रत्येक आमजन से मधुर व्यवहार करने सहित राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही आमजन के प्रत्येक कार्य करने हेतु निर्देशित किया तथा आमजन को बेहतर ई-गवर्नेन्स सेवायें देने, ओवरचार्जिंग नही लेने व अपने ई-मित्र कियोस्क पर निर्धारित बैनर तथा सेवा कार्यो की रेट लिस्ट इत्यादि लगाने हेतु सख्ती से निर्देश दिये गये एव पेंशन के सत्यापन से वंचित लाभार्थियों तथा पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की केवाईसी व आमजन के जनाधार कार्डों की केवाईसी को प्राथमिकता से करने हेतु एवं आमजन के आवेदन फार्मों में सभी बिन्दुओं की सही सही पूर्ति करना व सैंड बैक में जिन आवेदन फार्माें पर संबंधित विभाग द्वारा आक्षेप लगाये जाते हैं उन्हें संशोधित कर पुनःसबमिट करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्रता से सुधार करने हेतु निर्देश दिये गये स्थानीय सेवा प्रदाता मनराज गुर्जर अक्ष फाईबर लिमिटेड,राकेश शर्मा सीएमएस,राजेन्द्र प्रसाद सब-के इम्पैक्ट,हरकेश गुर्जर बाइनरी सिस्टम आदि के द्वारा ई-मित्र कियोस्क धारको को ई-मित्र पर संचालित पुरानी एवं नयी योजनाओं पर कार्य करने, डिजिटल हैण्डहोल्डिंग,साईबर सिक्योरिटी इत्यादि हेतु तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया सभी ई-मित्र कियोस्कों को राज्य सरकार द्वारा संचालित सोशल मीडिया चैनलों से जोड़ा गया तथा राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन में प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया इसी बीच क्षेत्र के समस्त ई-मित्र कियोस्क धारको ने कार्य करने में आ रही विभिन्न तकनीकी समस्याओं से अधिकारियो को अवगत कराया तब उन सभी समस्याओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही किया गया उक्त प्रशिक्षण के दौरान सूचना सहायक नरेश गुर्जर एवं वरिष्ठ सहायक दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन