Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Seoni railway news-पेंचव्हेली पैसेंजर और पातालकोट सिवनी से होगी रवाना,छिंदवाड़ा से गुजरेगी रीवा एक्सप्रेस तिथि नहीं हुई घोषित

admin

Fri, Mar 3, 2023
Seoni railway news-पेंचव्हेली पैसेंजर और पातालकोट सिवनी से होगी रवाना,छिंदवाड़ा से गुजरेगी रीवा एक्सप्रेस    तिथि नहीं हुई घोषित

Seoni railway news- पेंचव्हेली पेसेंजर,पातालाकोट एक्सप्रेस, सहित छिंदवाड़ा बैतूल से चलने वाली पैसेंजर अब सिवनी जिले से परिचालित की जाएगी। वहीं रीवा - इतवारी एक्सप्रेस को हफ्ते में चार दिन छिंदवाड़ा से होते हुए परिचालन करने की अनुमति भी रेलवे बोर्ड ने जारी कर दी है। मंगलवार को रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी भी घोषित कर दी है।

रीवा - इतवारी एक्सप्रेस हफ्ते में चार दिन रीवा, जबलपुर, नैनपुर, छिंदवाड़ा से होते हुए इतवारी तक चलेगी और इसी रूट से वापस लौटेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, चौरई, छिंदवाड़ा, रामाकोना, सावनेर रहेगा। अब तक यह ट्रेन इतवारी से नैनपुर, जबलपुर होते हुए रीवा तक जाती थी। इस ट्रेन के छिंदवाड़ा से होते हुए चलाने की मांग की जा रहीथी।इसके अलावा पातालकोट एक्सप्रेस एवं पेंचवैली एक्सप्रेस की भी सिवनी तक चलाने की मांग पूरी हो गई है।

तिथि का निर्धारण होना बाकी

उन्ही ट्रेनों के साथ जबलपुर- गोंदिया ट्रेन के परिचालन को भी स्वीकृति मिली है। पैंसेजर ट्रेन प्रतिदिन जबलपुर, कच्छपुरा, गढ़ा, नैनपुर, बालाघाट होते हुए गोंदिया तक चलेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के परिचालन की स्वीकृति के साथ ही समय-सारणी भी जारी कर दी है।

विद्युतीकरण कार्य को अब तक नहीं मिली अनुमतिमंडला - नैनपुर - सिवनी - छिंदवाड़ा के मध्य ब्राडगेज की विद्युतीकरण रेल लाईन का कार्यपूर्ण हो गया है। विगत 24 मार्च को सिवनी यार्ड व सिवनी रेलवे स्टेशन- चौरई के मध्य इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य का सीआरएस हो गया है ।

पीसीईई रामेन्द्र तिवारी द्वारा अपनी रिपोर्ट भी रेलवे बोर्ड को सौंपी जा चुकी है। लेकिन रेलवे बोर्ड ने अब तक सिवनी से चौरई के बीच हुए विद्युतीकरण कार्य को स्वीकृति नहीं दी है । जब तक रेलवे की स्वीकृति नहीं मिलती है तब इस इस मार्ग पर ट्रेन का परिचालन नहीं किया जाएगा।

हालांकि स्थानीय अधिकारियों की बात करे तो उनका मानना है कि एक दो दिनों में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।हालांकि तिथि का निर्धारण नहीं हुआ है। यानी ट्रेन किस दिन से चलाई जाएगी इस संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को फैसला लेना है।

यह भी पढ़ें।

Seoni Tourist Places: मोगली के घर के रूप में जाना जाता है सिवनी को , ये हैं सिवनी जिले के प्रसिद्ध स्थान।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन