Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जनकल्याण, विकास : विजयराघवगढ़ विधानसभा में सांसद वीडी शर्मा ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Jun 15, 2026

विजयराघवगढ़ विधानसभा में सांसद वीडी शर्मा ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है: संजय पाठक

कटनी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक संजय पाठक ने विजयराघवगढ़ के सभी सात मंडलों में अलग अलग स्थानों पर आयोजित जनकल्याण शिविर, चौपाल बैठक, लाभार्थी संपर्क जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर संवाद किया । जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों को उनके हितलाभ का वितरण भी गया।

इस दौरान जनकल्याण शिविर का शुभारंभ सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सजंय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन नगर परिषद अध्यक्ष पलक गौवर, संतोष केवट के द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ ।

जनता से संवाद करते हुए सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि सेवा व सुशासन का 12 वर्ष पूर्ण करने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जनकल्याण, विकास और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। इसमें पक्के घर, स्वच्छ पेयजल और मुक्त इलाज आयुष्मान भारत जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी लोग अब तक किन्हीं कारणों से योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं वह तीन दिनों तक चलने वाले शिविर व मेले में अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।

विधायक संजय पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यकाल के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। श्री मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल सेवा करने का रहा है । क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है जैसा कि देश की 150 करोड़ जनता जानती भी है ।

कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, मनीष देव मिश्रा, मृदुल मिश्रा,राजेश पटेल, रंगलाल पटेल, अजय पप्पू शर्मा, मनीषा शर्मा, गुरुदीप बेदी, भवानीराजा मिश्रा, श्रीराम सोनी, विवेक सिंह बघेल, प्रमोद सोनी आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन