Tue, 24 Nov 2026 | 02:46:08 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

नाले को पाटकर 4 एकड़ में काटे जा रहे प्लॉट, बिना अनुमति चल रहा खेल : कटनी-जबलपुर हाईवे पर नाला पाटकर 4 एकड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल जिम्मेदार बने मुक दर्शक

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

6 months ago 676 views
कटनी-जबलपुर हाईवे पर नाला पाटकर 4 एकड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल जिम्मेदार बने मुक दर्शक

कटनी-जबलपुर हाईवे पर नाला पाटकर 4 एकड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल जिम्मेदार बने मुक दर्शक

नाले को पाटकर 4 एकड़ में काटे जा रहे प्लॉट, बिना अनुमति चल रहा पूरा खेल

Advertisement
Advertisement

कटनी जिले में भू-माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कटनी-जबलपुर रोड बाईपास का है, जहां मझगवां बोहता पंचायत क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग का बड़ा खेल सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

कटनी-जबलपुर रोड बाईपास पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने लगभग 4 एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का काम तेजी से चल रहा है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक नाले को पाटकर जमीन को समतल किया गया है, जो पर्यावरण और जल निकासी व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

भू-माफियाओं द्वारा यहां कच्ची चूरी की सड़क डालकर प्लॉट काटे जा रहे हैं और खुलेआम बिक्री की तैयारी की जा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस प्लॉटिंग के लिए न तो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति ली गई है और न ही रेरा से कोई अप्रूवल प्राप्त किया गया है।

मध्य प्रदेश शासन द्वारा कॉलोनी विकास के लिए तय गाइडलाइन की यहां खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार जिला प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे मामले में कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है, तभी इतनी बड़ी स्तर पर अवैध प्लॉटिंग बिना किसी रोक-टोक के जारी है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है? और कब जागेगा प्रशासन? या फिर कटनी यूं ही भू-माफियाओं का गढ़ बना रहेगा?

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement