Wed, 25 Nov 2026 | 10:43:30 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमो : मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता

मोहित संघी

2 hours ago 715 views
मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता

मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता

जबलपुर, 25 नवंबर 2026।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री मिलिंद परांडे जी के जबलपुर प्रवास के दौरान बुधवार को विभिन्न संगठनात्मक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं एवं प्रबुद्धजनों से संवाद कर संगठन के उद्देश्यों और हितचिंतक अभियान की जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

प्रवास की शुरुआत तिलवारा स्थित ज्ञान गंगा कॉलेज से हुई, जहां कॉलेज के डायरेक्टर श्री पंकज गोयल, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया। श्री परांडे ने विश्व हिंदू परिषद की कार्यपद्धति, सेवा गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यों की जानकारी देते हुए युवाओं और विद्यार्थियों से संगठन के हितचिंतक अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ा गया।

इसके पश्चात उन्होंने कटंगी स्थित प्रज्ञाधाम आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता कर संतजनों एवं श्रद्धालुओं से भेंट की। नर्मदा जिले के जिला अध्यक्ष नीरज बरसैया एवं जिला मंत्री राकेश सिंह सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। वहीं शाहपुरा जिले में व्यापारियों एवं प्रबुद्धजनों से संपर्क कर उन्हें अभियान से जोड़ा गया।

इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह के निवास पर अधिवक्ताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां श्री परांडे ने अधिवक्ता समाज से संगठन के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

इस दौरान क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम जी, प्रांत अध्यक्ष सुनील भागचंदानी, प्रांत मंत्री उमेश माधव मिश्रा सहित महाकौशल प्रांत एवं जबलपुर विभाग के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री मिलिंद परांडे का यह प्रवास विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संगठनात्मक संपर्क मजबूत करने और हितचिंतक अभियान को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1723
पेज 37 / 288
विज्ञापन
Advertisement