Tue, 24 Nov 2026 | 05:06:02 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

300 एकड़ की लाल पहाड़ी पर माफिया का कब्जा : माधवनगर में खनिज माफिया का खेल: बॉक्साइट खजाने को किया जा रहा खत्म, अवैध खनन से प्रकृति का विनाश

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

7 months ago 359 views
माधवनगर में खनिज माफिया का खेल: बॉक्साइट खजाने को किया जा रहा खत्म, अवैध खनन से प्रकृति का विनाश

​

लाल पहाड़ी पर 'रक्तबीज' की तरह टूट रहे खनिज माफिया, विभाग की 'खामोशी' ने दिया विनाश को निमंत्रण

Advertisement
Advertisement

​कटनी / शहर के हृदय स्थल में स्थित प्राकृतिक विरासत 'लाल पहाड़ी' को खनिज माफिया किसी भूखे दरिंदे की तरह नोचने में लगे हैं। माफियाओं की हवस का आलम यह है कि वे इस बेशकीमती पहाड़ी को जड़ से मिटाने पर उतारू हैं, और इस पूरे खेल में खनिज विभाग एक मूकदर्शक की भूमिका निभाकर अपनी संदिग्ध कार्यप्रणाली को जगजाहिर कर रहा है।

​खतरे में 300 एकड़ का अस्तित्व

​थाना माधवनगर के अंतर्गत आने वाली करीब 300 एकड़ में फैली लाल पहाड़ी महज एक टीला नहीं, बल्कि बॉक्साइट और लेटेराइट जैसी बेशकीमती खनिज संपदा का खजाना थी। लेकिन आज माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत ने इसे विनाश की कगार पर ला खड़ा किया है। झिझंरी, बरगवां और LIC कार्यालय के समीप चलने वाले इस अवैध खेल ने पूरे इलाके के भूगोल को बिगाड़ कर रख दिया है।

​सफेदपोशों की शह, विभाग की मेहरबानी

​सूत्रों की मानें तो खनिज विभाग ने माफियाओं को 'अघोषित खुली छूट' दे रखी है। शहर के बीचों-बीच भारी मशीनों की दहाड़ प्रशासन को सुनाई नहीं देती, जो यह बताने के लिए काफी है कि सांठगांठ की जड़ें कितनी गहरी हैं।

​नियमों की धज्जियां: न माइनिंग प्लान का पता है, न ही पर्यावरण एनओसी का।

​दिन-रात दोहन

दिन के उजाले से लेकर रात के सन्नाटे तक पहाड़ी का सीना छलनी किया जा रहा है।

​राजस्व का नुकसान

शासन को करोड़ों की रॉयल्टी का चूना लगाकर माफिया अपनी तिजोरियां भर रहे हैं।

​कुदरत से खिलवाड़

विनाश की आहट

​स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में यहाँ न तो हरियाली बचेगी और न ही भूजल। पहाड़ी के खत्म होने से पर्यावरण का संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है।

​"जिस तरह कोई दरिंदा अपनी हवस मिटाने के लिए मर्यादा की हर हद पार कर जाता है, ठीक वैसे ही खनिज माफिया लाल पहाड़ी को खत्म करने के लिए हर नियम को रौंद रहे हैं।"

​प्रशासन से सवाल

​शहर के बीचों-बीच इतना बड़ा अवैध उत्खनन किसके संरक्षण में चल रहा है?

​क्या खनिज विभाग ने माफियाओं के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?

​क्या प्रशासन इस प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा या पूरी पहाड़ी के गायब होने का इंतजार करेगा?

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1716
पेज 1 / 286
विज्ञापन
Advertisement