Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। कायस्थ समाज कटनी द्वारा : कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Apr 23, 2026

*भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम : भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न*

कटनी। कायस्थ समाज कटनी द्वारा अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जगन्नाथ चौक स्थित चयनित भूमि पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन समारोह संपन्न किया गया। शुभ मुहूर्त में आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजन में समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और मंदिर निर्माण के संकल्प को सामूहिक रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर, कायस्थ समाज के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. निगम, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, सोहनलाल श्रीवास्तव एवं अनिल खरे सहित समाज के वरिष्ठजनों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत चिन्हित स्थान में गैंती चलाकर भूमि पूजन किया मंदिर निर्माण शुभारंभ की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त का मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बनेगा। मंदिर का निर्माण क्षेत्रवासियों एवं समाजजनों के सहयोग और सहभागिता से किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शास्त्रों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त मानव जीवन के प्रत्येक कर्म का लेखा-जोखा रखने वाले देवता माने जाते हैं। ऐसे में उनका भव्य मंदिर समाज की धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के साथ नई पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के अध्यक्ष अनादि निगम, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज निगम, सचिव हेमंत श्रीवास्तव, अनिल खरे, शिशिर श्रीवास्तव, मनोज निगम, राकेश श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, अनूप बाला श्रीवास्तव, समीप श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, आशु वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, दिनेश निगम, प्रदीप श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, रविंद्र बक्शी,आमोघ श्रीवास्तव,प्रवीण सक्सेना आदित्य राज निगम सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने मंदिर निर्माण के लिए सभी से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन