Sat 26 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब हुई लापता युवती,

60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से चार डिब्बों में ले जा रहा था खेप,

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

पत्नी से बेरहमी से मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी कल 20 जून को सागर प्रवास पर रहेगें

admin

Thu, Jun 19, 2025

सागर /केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी कल 20 जून को सागर जिले के प्रवास पर रहेगें। केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी प्रवास के दौरान सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। जारी कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी कल 20 को प्रातः 9ः45 बजे नागपुर ऐयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11ः15 बजे ढाना हवाई पट्टी सागर पहुंचेंगे।
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ढाना हवाई पट्टी सागर से प्रातः 11ः30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11ः50 बजे डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर पहुँचेगें। केन्द्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में शामिल होगे। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री दोपहर 1ः35 बजे मातेश्वरी भवन के लिए रवाना होकर दोपहर 1ः45 बजे प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत के आवास मातेश्वरी भवन पहुँचेगें।
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी दोपहर 2ः10 बजे मध्यप्रदेश के सागर क्षेत्र में राजमार्ग परियोजना के कार्यों की समीक्षा करेगें। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री दोपहर 3 बजे सुभद्रा भवन के लिए प्रस्थान कर दोपहर 3ः10 बजे सुभद्रा भवन मकरोनिया पहुँचेगें। वे सुभद्रा भवन में क्षेत्रीय सांसद डॉ. लता वानखेड़े के साथ औपचारिक मुलाकात करेगें। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री दोपहर 3ः30 बजे ढाना हवाई पट्टी के लिए रवाना होकर शाम 4 बजे हवाई पट्टी ढाना सागर से हेलीकाप्टर द्वारा नागपुर के लिए रवाना होगें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन