Wed, 25 Nov 2026 | 07:32:29 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

अन्वेषण का तीन दिवसीय नाट्य समारोह प्रारंभ:पहले दिन हुई सागर की प्रस्तुति 'बड़े भाई साहब', आज दमोह का नाटक 'शादी का प्रस्ताव' 

admin

2 years ago 89 views
अन्वेषण का तीन दिवसीय नाट्य समारोह प्रारंभ:पहले दिन हुई सागर की प्रस्तुति 'बड़े भाई साहब', आज दमोह का नाटक 'शादी का प्रस्ताव' 

सागर I स्थानीय रवीन्द्र भवन में 8 सितंबर को शाम 7 बजे से अन्वेषण थिएटर ग्रुप के त्रिदिवसीय नाट्य महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन आयोजक संस्था अन्वेषण द्वारा मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित नाटक बड़े भाई साहब का मंचन किया गया। नाट्य महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सांसद लता वानखेड़े जी,अन्वेषण के अध्यक्ष रवींद्र दुबे 'कक्का' एवं नाटक के निर्देशक संतोष तिवारी ने मां सरस्वती का पूजन कर इसका विधिवत् शुभारंभ किया। 

आरंभिक औपचारिकताओं के बाद बाल मनोविश्लेषण पर आधारित नाटक 'बड़े भाई साहब' का मंचन शुरू हुआ जिसमें बच्चों की मानसिक प्रवृत्ति का बेहतरीन चित्रण किया गया। इसमें संक्षिप्त रोचक और सरल संवादों के माध्यम से भारतीय शिक्षा व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार जैसे अनेकानेक मुद्दों पर व्यंग्यबाण चलाए गये। विभिन्न दृश्यों पर बज रही दर्शकों की तालियां इस बात का प्रमाण दे रही थीं कि सौ से भी अधिक वर्ष पहले लिखी गई इस कहानी की प्रासंगिकता आज भी जीवित है। नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी संतोष तिवारी ने किया। निर्देशक श्री तिवारी ने नाटक के बारे में बताया कि यह कहानी हमारी शिक्षा प्रणाली पर लेखक का कठोर प्रहार है। इसमें बड़ा भाई जो दिन रात मेहनत करके पढ़ाई करता है, खेलने-कूदने नहीं जाता वह लगातार फेल होता है जबकि छोटा भाई जिसका मन पढ़ाई में नहीं लगता वह पहले नंबर से पास होता है। बड़ा भाई जो उम्र में कुछ ही बड़ा है उसे लगातार यह ध्यान रखना पड़ता है कि वह बड़ा है तो उसे समाज, स्कूल और परिवार में वह हर ऊंचे मूल्य स्थापित करने हैं जिनका उसे स्वयं भी अच्छे से ज्ञान नहीं है। 

 नाटक में मंच पर अभिनय करने वाले कलाकारों में बड़े भाई साहब की भूमिका में मनोज सोनी, , छोटे भाई की भूमिका में संदीप दीक्षित, हैड मास्टर के रोल में सुमीत दुबे, शिक्षिका के चरित्र में आयुषी चौरसिया, छात्रों के रूप में अमजद ख़ान, ज्योति रायकवार, अश्वनी साहू,देवेन्द्र सूर्यवंशी, दीपांश सेन और प्रियांश सेन शामिल रहे। मंचपार्श्व के कलाकारों में प्रस्तुति प्रबंधन मे डॉ. अतुल श्रीवास्तव, प्रकाश संचालन में संदीप बोहरे एवं कपिल नाहर, संगीत संयोजन व मंच व्यवस्था में अभिषेक दुबे, वेशभूषा में सतीश कुमार साहू, मंच सामग्री में अमजद ख़ान एवं अतुल श्रीवास्तव, सैट निर्माण में राजीव जाट, मेकअप में कपिल नाहर, प्रचार-प्रचार में रवीन्द्र दुबे 'कक्का' एवं सतीश साहू, प्रवेश पत्र एवं ब्रोशर डिज़ाइन में मनीष दुबे संलग्न रहे।  अंत में अन्वेषण थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष रवींद्र  दुबे 'कक्का' ने नाटक के निर्देशक संतोष तिवारी का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। नाट्य प्रस्तुति के दौरान  बड़ी संख्या में नगर के दर्शकगण उपस्थित रहे। 

Advertisement
Advertisement

अन्वेषण थिएटर ग्रुप के इस तीन दिवसीय नाट्य उत्सव के दूसरे दिन 09 सितंबर को शाम 7 बजे से दमोह की नाट्य संस्था युवा नाट्य मंच द्वारा एंटोन चेखव लिखित नाटक 'शादी का प्रस्ताव' प्रस्तुत किया जाएगा। अन्वेषण परिवार द्वारा सागर के समस्त रंगदर्शकों से समारोह के दूसरे व तीसरे दिनों के नाटक भी देखकर रंगकला का आनंद उठाने का आग्रह किया गया है।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1482
पेज 1 / 247
विज्ञापन
Advertisement