Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

शासकीय विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निगम की पहल : निगमायुक्त ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर शिक्षकों से की चर्चा, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप ड्राइंग-डिजाइन में

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Aug 13, 2026

शासकीय विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निगम की पहल, पुरवार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन भवन निर्माण शीघ्र

निगमायुक्त ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर शिक्षकों से की चर्चा, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप ड्राइंग-डिजाइन में दिए आवश्यक निर्देश

कटनी। नगरीय क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा निरंतर विकास एवं सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुरवार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिविल लाइन कटनी में 1 करोड़ 37 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन भवन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा नवीन भवन के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित निर्माण कार्य की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान निगमायुक्त ने स्वयं टेप पकड़कर कई स्थलों की माप कर नक्शे से स्थल का मिलान भी किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों से चर्चा करते हुए विद्यालय की वर्तमान आवश्यकताओं, विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं तथा भवन के उपयोग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली गई। इस दौरान निगम के सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, शाला प्राचार्य दिनेश कुमार तिवारी सहित शाला शिक्षकों की मौजूदगी रही।

निगमायुक्त ने शिक्षकों से प्राप्त सुझावों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप प्रस्तावित नवीन भवन की ड्राइंग एवं डिजाइन का मौके पर अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि भवन का निर्माण केवल एक भौतिक संरचना के रूप में न होकर विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने वाला उपयोगी एवं सुविधायुक्त परिसर बन सके।

निगम प्रशासन का उद्देश्य नगरीय सीमा में संचालित शासकीय विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत, रख-रखाव एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है। विद्यालयों की आवश्यकताओं के अनुरूप किए जा रहे ये विकास कार्य शिक्षा के लिए मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निगम प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

नवीन भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ विद्यालय को आधुनिक एवं आवश्यक सुविधाओं से युक्त अधोसंरचना उपलब्ध होगी, जिससे छात्राओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

होनहार छात्रा पूजा के उज्ज्वल भविष्य की निगमायुक्त ने की कामना

विद्यालय निरीक्षण के दौरान प्राचार्य श्री तिवारी ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार से विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा कुमारी पूजा चौधरी की सौजन्य भेंट कराई। उन्होंने बताया कि पूजा ने कक्षा 10वीं में 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर मध्यप्रदेश में 9वां तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निगमायुक्त सुश्री परिहार ने छात्रा पूजा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे आगे भी पूरी लगन और मेहनत से अध्ययन कर नगर एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Tags :

katninagarnigam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन