Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

और सिलौड़ी चौकी के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवर लोडिंग जारी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, लगाए प्रशासन से मिलीभगत के आरोप!

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, कटनी : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर आशीष तिवारी से की सौजन्य भेंट, 19 जुलाई के संभागीय सम्मेलन

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Jul 1, 2026

कटनी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आगामी 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली पांचवीं प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं जबलपुर संभागीय सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी से सौजन्य भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर श्री तिवारी को आगामी 19 जुलाई को आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में ससम्मान पधारने का आमंत्रण दिया। इस दौरान सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आयोजन से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश एवं जबलपुर संभाग के वरिष्ठ पत्रकार, संगठन के पदाधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय चर्चा करते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा आयोजन की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष अनंत गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य डॉ. ज्योति राजपूत, श्याम तिवारी, सूरज सुवेदी, रविन्द्र चौधहा, संतोष तोमर, महेंद्र सोनी, दीनदयाल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन