Mon, 30 Nov 2026 | 02:08:51 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मेडिकल कॉलेज सागर में सीटों की वृद्धि से बुंदेलखण्ड के छात्रों को होगा लाभ : गोविन्द सिंह राजपूत

admin

2 years ago 187 views
मेडिकल कॉलेज सागर में सीटों की वृद्धि से बुंदेलखण्ड के छात्रों को होगा लाभ : गोविन्द सिंह राजपूत

पीजी और एमबीबीएस की 185 सीटों की जगह अब 348 सीटों पर छात्रों को मिलेगा दाखिला

सागर। मेडिकल कॉलेज सागर में पीजी और यूजी सीटों में बढ़ोतरी को मंगलवार को कैबिनेट द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज सागर में पीजी एवं यूजी सीट की वृद्धि हेतु जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में हस्तांतरित करने की भी मंजूरी प्रदान कर दी गई। कैबिनेट में पारित हुए इस निर्णय की जानकारी देते हुए प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि सागर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस दाखिले के लिए 125 सीटें वर्तमान में हैं, जिसे बढ़ाकर अब 250 सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इसके अलावा सागर मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए 60 सीटें उपलब्ध हैं, जिसे बढ़ाकर 98 सीटें की जा रही हैं। श्री राजपूत ने बताया कि राज्य शासन ने बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज में सीट वृद्धि के लिए लगभग 200 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सागर में पीजी और यूजी सीट में सीट वृद्धि के लिए आवश्यक मानव संसाधन जैसे चिकित्सा संवर्ग के अधिकारी, गैर चिकित्सा संवर्ग के अधिकारी, रिसर्च स्टॉफ आदि की भी व्यवस्था की जा रही है।

मेडिकल कॉलेज में मर्ज होगा जिला चिकित्सालय सागर :

Advertisement
Advertisement

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस एवं पीजी की सीटों में वृद्धि के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन की शर्तों के अनुसार 900 बेड का अस्पताल आवश्यक है। वर्तमान में बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज सागर में 750 बेड का अस्पताल है और इसी से लगे हुए जिला चिकित्सालय में 300 बेड उपलब्ध है। इसलिए जिला अस्पताल को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हस्तांतरित करने से मेडिकल कमीशन की शर्त पूरी हो जायेगी। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में 100 बेड का मेटरनिटी अस्पताल का निर्माण भी चल रहा है। श्री राजपूत ने rबताया इस प्रयास के बाद मेडिकल कॉलेज सागर में कुल 1150 बेड का अस्पताल उपलब्ध हो जायेगा।

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

सागर के बुन्देलखण्ड अस्पताल में पीजी और एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट से मंजूरी प्रदान करने पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पूरी कैबिनेट का आभार जताते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज में सीटों की वृद्धि से सागर तथा सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड क्षेत्र के मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री डा यादव की सहृदयता पर आभार व्यक्त करने हुए खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से आने वाले समय में सागर सहित सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड क्षेत्र में विकास और बदलाव की एक नई तस्वीर उभरकर सामने आयेगी।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1498
पेज 1 / 250
विज्ञापन
Advertisement