Sat, 28 Nov 2026 | 04:50:54 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-सर्प संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से : कटनी वन मंडल में सर्प रेस्क्यू प्रशिक्षण का आयोजन, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

5 months ago 828 views
कटनी वन मंडल में सर्प रेस्क्यू प्रशिक्षण का आयोजन, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

कटनी वन मंडल में सर्प रेस्क्यू प्रशिक्षण का आयोजन, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

कटनी। वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-सर्प संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से कटनी वन मंडल द्वारा सर्प रेस्क्यू एवं सर्पदंश जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें वन विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, होमगार्ड तथा स्थानीय सर्प मित्र शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न प्रजातियों के सांपों की पहचान, विषैले एवं गैर-विषैले सर्पों में अंतर, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), सुरक्षित सर्प रेस्क्यू तकनीकों तथा रेस्क्यू के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से प्रतिभागियों को सर्प पकड़ने एवं सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया भी सिखाई गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षित सर्प मित्रों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों में प्रभावी एवं सुरक्षित तरीके से कार्य करने हेतु सक्षम बनाना था, जिससे मानव जीवन एवं वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय तथा बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में स्थानीय सर्प मित्रों को सर्प रेस्क्यू किट वितरित की गई। जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षित सर्प मित्रों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से प्राप्त अनुभवों एवं सुझावों पर चर्चा की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement