Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सावन महोत्सव के तहत निकली निःस्वार्थ कावड़ यात्रा, शिव मंदिर में हुआ ज : सावन महोत्सव के तहत निकली निःस्वार्थ कावड़ यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक गौरीघाट से पवित्र जल लेकर तिलहरी कॉलोनी प

मोहित संघी

Sun, Aug 9, 2026

सावन महोत्सव के तहत निकली निःस्वार्थ कावड़ यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

गौरीघाट से पवित्र जल लेकर तिलहरी कॉलोनी पहुंचे श्रद्धालु, महाआरती के बाद हुआ भंडारा

जबलपुर। सावन महोत्सव के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समस्त सदस्यों द्वारा निःस्वार्थ कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के द्वितीय वर्ष आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रविवार सुबह 8 बजे तिलहरी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से कावड़ यात्रा गौरीघाट के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने गौरीघाट पहुंचकर मां नर्मदा का पवित्र जल कावड़ में भरा और भगवान शिव के जयकारों के साथ वापस तिलहरी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंचे।

इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र नर्मदा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं जल अर्पण किया गया। धार्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे महाआरती आयोजित की गई। महाआरती में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि कावड़ यात्रा का उद्देश्य सावन के पावन माह में श्रद्धा, सेवा और धार्मिक एकता की भावना को बढ़ावा देना है।

आयोजक: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, समस्त सदस्य

🚩 हर-हर महादेव… बोल बम! 🚩

न्यूज़ रिपोर्टर — मोहित संघी

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन