Fri, 27 Nov 2026 | 02:25:32 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महापौर एवं निगमायुक्त ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद : साधूराम स्कूल में निगम कर्मचारी संघ की नौ दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

1 month ago 433 views
साधूराम स्कूल में निगम कर्मचारी संघ की नौ दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित

साधूराम स्कूल में निगम कर्मचारी संघ की नौ दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित

महापौर एवं निगमायुक्त ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शीश नवाकर लिया माता का आशीर्वाद

चार दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

Advertisement
Advertisement

कटनी। आस्था, श्रद्धा और परंपरा के पावन संगम के बीच नगर निगम कर्मचारी दुर्गोत्सव समिति, कटनी द्वारा शनिवार शाम साधुराम स्कूल परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान के साथ की गई। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (आईएएस) सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निगमायुक्त ने यजमान के रूप में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रतिमा स्थापना की रस्म संपन्न कराई।

प्रतिमा स्थापना के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं निगम परिवार के सदस्यों ने मां दुर्गा के समक्ष शीश नवाकर नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूजन-अर्चन के साथ ही साधुराम स्कूल परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री सुभाष साहू, पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी एवं श्रीमती रेखा संजय तिवारी, एल्डरमैन श्री नरेश अग्रवाल, अनुराग त्रिसोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

56 वर्षों से कायम है परंपरा, एकजुटता का प्रतीक बना दुर्गोत्सव

राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी दुर्गोत्सव समिति द्वारा वर्ष 1971 से निरंतर दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष समिति अपने आयोजन का 56वां वर्ष मना रही है। यह परंपरा निगम परिवार की सामूहिक आस्था, एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुकी है। दुर्गोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ अधिकारी-कर्मचारियों को एक सूत्र में जोड़ने तथा आपसी सद्भाव और सहयोग को सुदृढ़ करने का अवसर भी है।

इस दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा, निगम कर्मचारी विनोद सिंह चौहान, आलोक तिवारी, लवकुश तिवारी, श्री सनीश रजक, पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष गणेश बिचपुरिया सहित निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

चार दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

समिति द्वारा दुर्गोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार, 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे आरती एवं महाआरती तथा शाम 7 बजे से हनुमान अंश फिल्म का प्रदर्शन होगा। सोमवार, 19 अक्टूबर को दुर्गा नवमी पर प्रातः 9 बजे आरती एवं महाआरती तथा शाम 7 बजे से भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। मंगलवार, 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे आरती, 10 बजे हवन, दोपहर 1 बजे से कन्या भोज एवं भंडारा तथा शाम 4 बजे प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की अपील

नगर निगम कर्मचारी दुर्गोत्सव समिति ने समस्त जनप्रतिनिधियों, निगम के अधिकारी-कर्मचारियों एवं नगरवासियों से सपरिवार धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनने की अपील की है, ताकि सभी मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर इस सामूहिक धार्मिक परंपरा का हिस्सा बन सकें।

वीडियो
Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1488
पेज 1 / 248
विज्ञापन
Advertisement