Sat 26 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब हुई लापता युवती,

60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से चार डिब्बों में ले जा रहा था खेप,

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

पत्नी से बेरहमी से मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सागर संसदीय क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास और रोजगार के अवसर सागर सांसद वानखेड़े ने लोकसभा में उठाया:-

admin

Mon, Dec 16, 2024

सागर/ सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सागर लोकसभा क्षेत्र सहित उससे लगे हुए क्षेत्र के विकास और रोजगार की समस्या को दूर करने के लिए सागर संसदीय क्षेत्र में भारी उद्योगों की स्थापना करने की मांग उठाई।
इस विषय पर सदन में बोलते हुए डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि सागर संसदीय क्षेत्र सहित उसके आसपास लगे हुए अन्य संसदीय क्षेत्र के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सदन का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जिसकी भौगोलिक स्थिति उसे अद्वितीय बनाती है बल्कि भारत के एक रणनीतिक केंद्र के रूप में भी स्थापित करती है क्योंकि प्रदेश में देश के हर कोने से पहुंचना आसान है, इसलिए इस प्रदेश को देश का हृदय स्थल भी कहते हैं। और उसके मध्य स्थित सागर संसदीय क्षेत्र और उससे लगे हुए अन्य क्षेत्रों के विकास हेतु भारी उद्योगों जैसे कार निर्माण, इस्पात उद्योग, सहित अन्य उद्योगों की स्थापना करना आवश्यक है जिससे इस क्षेत्र का विकास हो और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिले तथा क्षेत्र से रोजगार के रूप में होने वाला पलायन रुक सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन