Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। झींझरी चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में : झिंझरी चौकी पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, युवक को पकड़ने के 4 दिन बाद भी नहीं जारी हुआ प्रेस नोट

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sun, Jul 26, 2026

22 जुलाई को हिरासत में लिया गया था युवक, चौकी प्रभारी से भी नहीं मिला स्पष्ट जवाब; कार्रवाई की पारदर्शिता पर सवाल

कटनी। झींझरी चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जानकारी के अनुसार 22 जुलाई 2026 को शाम करीब 4 बजे बड़ा गांव पुल के पास झींझरी पुलिस ने एक युवक को किसी मामले में हिरासत में लेकर चौकी पहुंचाया था।

घटना के समय मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने पुलिस से कार्रवाई के संबंध में जानकारी चाही, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया कि "कल इस मामले का प्रेस नोट जारी किया जाएगा।" हालांकि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रेस नोट जारी नहीं किया गया।

मामले में जानकारी लेने के लिए झींझरी चौकी प्रभारी राजेश दुबे से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने भी कार्रवाई के संबंध में कोई स्पष्ट और संतोषजनक जानकारी नहीं दी। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई की थी, तो उसकी जानकारी सार्वजनिक करने में देरी क्यों हो रही है? युवक को किस मामले में हिरासत में लिया गया, उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया या नहीं, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है। यदि पुलिस अपना पक्ष जारी करती है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Tags :

Katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन