Sat, 28 Nov 2026 | 07:21:08 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए – रानी कुशवाहा

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

3 weeks ago 743 views
प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए – रानी कुशवाहा

प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए – रानी कुशवाहा

युवाओं को भ्रमित कर रही है कांग्रेस – अभिषेक भार्गव

गढ़कोटा/आज रविवार को गढ़ाकोटा नगर में आयोजित “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रजुल कर कार्यक्रम की शुरूआत की ।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) एवं निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों तथा आमजन के बीच फैलाए जा रहे भ्रम के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आवश्यकता और महत्व पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित, डुप्लीकेट और अस्तित्वहीन मतदाताओं के नाम बने रहना निष्पक्ष निर्वाचन की दृष्टि से गंभीर विषय है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए और अपात्र प्रविष्टियों को हटाया जाना आवश्यक है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा विवाद और भ्रम की स्थिति निर्मित करना उचित नहीं है। चुनाव सुधारों पर चर्चा हो सकती है, लेकिन निर्वाचन आयोग और संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाले बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी की बयानबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र और वैश्विक प्रतिष्ठा को कमजोर करने के प्रयासों के प्रति देशवासियों को सजग रहना होगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभिषेक भार्गव ने कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में हमारा दायित्व है कि हम आमजन तक सही जानकारी पहुँचाएँ, लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखें और किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार से सावधान रहें। उन्होने ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है भार्गव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसकी लोकतांत्रिक परंपराएं, सांस्कृतिक विरासत और संवैधानिक संस्थाएं देश की पहचान हैं। प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और असहमति व्यक्त करने का अधिकार है, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा का सम्मान भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और परिणामों को लेकर असहमति हो सकती है, लेकिन तथ्यों को समझे बिना संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना और जनता के जनादेश पर सवाल उठाना उचित नहीं है। लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और उसके निर्णय को स्वीकार करना प्रत्येक राजनीतिक दल और नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

विशिष्ठ अति‍थि पन्ना जिले के प्रभारी जाहर सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया था कि भारत शांति के साथ है। यह भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली सोच का उदाहरण है। भारत अपने सिद्धांतों और राष्ट्रीय हितों के आधार पर निर्णय लेता है।

मुख्य वक्ता श्याम मनोहर पचौरी ने कहा कि आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की एकता-अखंडता जैसे विषयों पर राजनीतिक लाभ-हानि के नजरिए से विचार नहीं होना चाहिए।

उक्त जानकारी देते हुए

जिला मीडिया प्रभारी नवीन भट्ट ने बताया कि लोकतंत्र बचाओं अराजकता हटाओं को लेकर युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम कल दोपहर में 12 बजे राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय बण्डा में है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मितेन्द्र मोनू चौहान, शैलेन्द्र् ठाकुर, संजय दुबे, भरत पंडा, मनोज तिवारी, हरिनारायण पटेल, भूपेन्द्र चौधरी, रामकुमार लोधी, महेश यादव, दीपक केतु, मनीष सिंह राजपूत समाज सेवी आमजन उपस्थित रहे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement