Wed, 25 Nov 2026 | 02:24:44 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : सांसद के प्रयास रंग लाए : सागर में हवाई सेवा विस्तार की तैयारियां तेज

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

11 months ago 114 views
सांसद के प्रयास रंग लाए : सागर में हवाई सेवा विस्तार की तैयारियां तेज

सांसद डॉ लता वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री और एमपी के सीएम को दिया था मांग पत्र; पहली बैठक

सागर/ सागर संसदीय क्षेत्र में विकास के लिए पंख लग रहे हैं। सांसद श्रीमती डॉ लता वानखेड़े चाहे लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान हो या व्यक्तिगत केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर अपने सागर संसदीय क्षेत्र सागर के लिए विकास की लड़ाई लड़ रही है।

बिना में रिंग रोड और सतना ट्रांसफर हो रहे नरयावली डिपो को रोकना जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उन्होंने महज 14 महीने में उठाए हैं। कई ट्रेनों के स्टॉपेज सागर में हुए हैं तो विकास के लिए उन्होंने अपनी निधि से खजाने का पिटारा खोल दिया है।

Advertisement
Advertisement

31 जुलाई 2025 को उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक अनुरोध पत्र देकर सागर में हवाई सेवा विस्तार की मांग की थी। इसके अलावा नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर अपने लोकसभा क्षेत्र सागर के ढाना हवाई पट्टी का उन्नयन और आर्थिक तथा लॉजिस्टिक विकास के लिए सागर हवाई अड्डा और कार्गो हब बनाने की मांग रखी थी। उनके इस मांग पत्र पर सरकार ने सहानुभूति पूर्वक विचार कर इसकी पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में हाल ही में उस समय एक नया अध्याय जुड़ा जब विमानन विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा न केवल बैठक की गई बल्कि विभिन्न विभागों से सुझाव लेकर ढाना हवाई पट्टी की जांच कर भविष्य की संभावनाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने विमान विभाग के विशेषज्ञ एवं विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक कर  चर्चा की। प्रमुख रूप से भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के उद्योग संचालक, उद्योग विभाग के अधिकारी, कृषि विभाग, रेलवे, बस एसोसिएशन, कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज, डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज,जिला चिकित्सालय, ट्रक एसोसिएशन सहित अन्य विभागों के अधिकारी, उद्योगपति से सुझाव सांझा किए गए।

अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने बताया कि विमान विभाग के द्वारा चाही गई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

विशेषज्ञ मनीष सिन्हा ने बताया कि सागर में हवाई पट्टी विस्तार के साथ हवाई सेवाओं की अच्छी संभावनाएं हैं। ढाना हवाई पट्टी विस्तार के लिए लगभग 1800 मी का रनवे तैयार किया जाएगा जो अभी 992 मी का है अर्थात इसे डबल किया जाएगा। 1800 मी रनवे तैयार होने के बाद ढाना हवाई पट्टी पर 70 सीटर प्लेन की लैंडिंग हो सकेगी और सागर सहित अन्य जगहों के व्यक्ति हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि हवाई सेवा का विस्तार करने के लिए प्रमुख रूप से ट्रैफिक एवं कार्गो की संभावनाओं की तलाश की जाती है। उन्होंने बताया कि विमानन विभाग के लिए संपूर्ण तैयारी की संभावनाओं का ड्राफ्ट तैयार कर प्रस्तुत किया जाएगा इसके बाद एयर सर्वे का कार्य होगा।

उन्होंने बताया कि सागर में विगत दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव का आयोजन किया गया था जिसमें 23,000 करोड रुपए के एम ओ यू साइन हुए थे जिसमें आईटी पार्क , डाटा सेंटर पार्क , औद्योगिक इकाइयों ने सागर में अपने उद्योग लगाने के लिए सहमति व्यक्त की थी और सागर में केंद्रीय विश्वविद्यालय , रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व , संत रविदास संग्रहालय एवं भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, जी पी पावर प्लांट , साथ ही अन्य निजी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो गई हैं जिससे कि हवाई सेवा की अपार संभावनाएं विकसित हुई हैं।

* 400 करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट; 70 सीटर विमान की आवाजाही शुरू होगी

1800 मीटर हवाई अड्डा टर्मिनल एयरपोर्ट तैयार करने के लिए लगभग 400 करोड रुपए की लागत आएगी जिसमें 70 सीटर विमान की आवा जाही शुरू हो सकेगी। एडीएम ने बताया कि अनुमति प्राप्त होते ही जिला प्रशासन के द्वारा भू अर्जन का कार्य प्रारंभ होगा और अन्य कार्य भी शुरू हो सकेंगे।

इस संबंध में सांसद श्रीमती डॉक्टर लता वानखेड़े ने कहा सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए हम सतत संकल्पित और प्रयासरत है। जनता ने मुझ पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर सोलह आने खरी उतरूंगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संभागीय मुख्यालय सागर के लिए हवाई सेवा विस्तार की जो मेरी मांग पर पहल की है मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1479
पेज 1 / 247
विज्ञापन
Advertisement