Fri, 27 Nov 2026 | 03:28:20 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मेयर-इन-काउंसिल की बैठक संपन्न एम.आई.सी.द्वारा नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के पूर्व में लिये गये निर्णयों की समीक्षा की गई

admin

2 years ago 215 views
मेयर-इन-काउंसिल की बैठक संपन्न एम.आई.सी.द्वारा नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के पूर्व में लिये गये निर्णयों की समीक्षा की गई

सागर/ मेयर-इन-काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में सभी एम.आई.सी.सदस्य, निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं निगम अधिकारियों की उपस्थिति में आहूत की गई। जिसमें एम.आई.सी.द्वारा नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के संबंध में पूर्व की बैठकों में लिये गये निर्णयों की समीक्षा की गई। जिसमें शहर में जलभराव से संबंधित विषय पर लिये गये निर्णय अनुसार निगमायुक्त ने जानकारी देते हुये बताया कि शहर में जिन-जिन स्थानों पर जलभराव होता है ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है, भविष्य में जलभराव न हो इसके लिये कार्य किया जा रहा है। प्रकाश विभाग के तहत् जिन वार्डो में बिजली की समस्या है उसको हल करने के लिये स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम की टीम बनाकर कार्य योजना तैयार की जाकर कार्य कराया जायेगा। इस संबंध में प्रकाश प्रभारी ने बताया कि पहिले विद्युत सामग्री के लिये जो टेंडर जिस ठेकेदार का स्वीकृत हुआ था वह काम नहीं कर रहा है। इस संबंध में ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की चर्चा की गई। निगमायुक्त ने कहा कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से वार्डो में लाईट लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। पार्षद निधि से जो भी पार्षद प्रकाश विभाग से संबंधित कार्य कराना चाह रहे है, उनका कार्य किया जायेगा। लोककर्म विभाग के अंतर्गत पार्षद निधि के अंतर्गत किये जाने वाले वार्डो में लंबित कार्यो के संबंध में चर्चा की गई। निगमायुक्त ने कहा कि जिन वार्ड पार्षद के कार्य लंबित है उसकी जानकारी देें देेे जिससे उनके वार्डो का कार्य भी कराया जा सकें। भवन भूमि शाखा के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यो के संबंध में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि शहर में बगैर नक्शा स्वीकृत कराये भवनांे का निर्माण हो रहा है इसपर कार्यवाही की जाये। निगमायुक्त ने बैठक में सभी इंजीनियरोें को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने वार्डो में भ्रमण कर निरीक्षण करें तथा बगैर स्वीकृति के भवन निर्माण होने पर नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि इसके लिये एक पखबाड़े का अभियान भी प्रारंभ करेंगे। डेयरी विस्थापन योजना के अंतर्गत विस्थापन स्थल पर पानी की टंकी का निर्माण बस की सुविधा अस्पताल की व्यवस्था पाईप लाईन बिछाने का कार्य एवं स्टाप डेम बनाने की कार्यवाही की जा रही है। महापौर ने कहा कि विस्थापन स्थल से शहर में अधिकांश डेयरियां वापिस लौट आयी है जिससे लोगों को यातायात में परेशानी हो रही है इस पर सख्ती से कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही डेयरी विस्थापन स्थल पर प्लाट आवंटन का परीक्षण किया जा रहा है। निगमायुक्त ने कहा कि डेयरी विस्थापन स्थल पर दूध के विक्रय एवं गोबर गैस प्लांट लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा बैंकों से डेयरी संचालकों को ऋण उपलब्ध कराने के लिये प्रयास किये जा रहे है। आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिये निविदा जारी की जा रही है कुत्तों की संख्या न बढे़ इसका प्रयास किया जायेगा। इसके साथ ही जन्म-मृत्यु शाखा के तहत् प्रमाण पत्रों को सरल बनाने की प्रक्रिया एवं सी.एण्ड डी.वेस्ट, मीट मार्केट, स्लाटर हाउस, टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट कायाकल्प योजना के तहत् किये जा रहे कार्य, राजीव आवास योजना में केम्प लगाने, शहर की सफाई व्यवस्था हेतु प्रत्येक वार्ड में एक कर्मचारी प्लेसमेंट पर लगाने, कायाकल्प योजना के अंतर्गत सभी 48 वार्डो में शासन की गाईड लाईन अनुसार सड़कों का कार्य कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों के आवंटन, ऐसे मैरिज गार्डन जिनके कारण सड़को पर यातायात प्रभावित होता है उनपर कार्यवाही करने, शहर की यातायात व्यवस्था सहित सीवर योजना एवं शी-लांज के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पं.विनोद तिवारी, श्री अनूप उर्मिल, श्री धर्मेन्द्र खटीक, रूपेश यादव, श्रीमति रेखा नरेश यादव, सुश्री मेघा दुबे, श्री राजकुमार पटैल, श्रीमति संगीता शैलेष जैन, श्रीमति कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमति आशारानी श्री नंदन जैन, उपायुक्त (वित्त) श्रीमति हेमलता पटैल, कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, पूरनलाल अहिवार, स्वास्थ्य अधिकारी राजेशसिंह राजपूत, श्री आंनद मंगल गुरू, सहायक यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री रामाधार तिवारी, दिनकर शर्मा, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1488
पेज 1 / 248
विज्ञापन
Advertisement