Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

शासकीय महाविद्यालय सिलौंड़ी में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत : "मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

हिमांशु

Fri, Sep 25, 2026

शासकीय महाविद्यालय सिलौंड़ी में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत "मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

सिलौंड़ी, कटनी। कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा म.प्र. सतपुड़ा भवन भोपाल के निर्देशानुसार, शासकीय महाविद्यालय सिलौंड़ी (जिला कटनी) में 'सेवा संकल्प अभियान' (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत 24 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में प्रभारी प्राचार्य श्री रतिराम अहिरवार की अध्यक्षता में "मेरे सपनों का भारत" विषय पर पोस्टर, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य श्री रतिराम अहिरवार, मुख्य अतिथि स्थानीय सरपंच श्रीमती रोग्घो बाई, चौकी प्रभारी श्री अनिल कुमार पाण्डेय और आरक्षक श्री धर्मवीर सिंह द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, ये रहे विजेता:
इस आयोजन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और अपनी कला के माध्यम से देश के प्रति अपने सपनों और विजन को उकेरा।

  • पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिता: इस प्रतियोगिता में कुल 16 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

    • प्रथम स्थान: अलका यादव (बीएससी तृतीय वर्ष)

    • द्वितीय स्थान: नेहा पाल (बीएससी द्वितीय वर्ष)

    • तृतीय स्थान: महेन्द्र सिंह बागरी (बीएससी प्रथम वर्ष)

  • रंगोली प्रतियोगिता: इस विधा में 8 छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

    • प्रथम स्थान: नंदिनी पटेल (बीएससी द्वितीय वर्ष)

    • द्वितीय स्थान: निशा व लक्ष्मण सोनी (बी.ए प्रथम वर्ष)

    • तृतीय स्थान: अकांक्षा व पूनम (बीएससी प्रथम वर्ष)

स्टाफ का सराहनीय योगदान
इन रचनात्मक प्रतियोगिताओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में डॉ. ममिता पटले और डॉ. वंदना सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनिल कुमार द्विवेदी, डॉ. हेमन्त कुमार चौरसिया, डॉ. अंकुर ओमर, श्री पंकज मिश्रा, श्री चंदन यादव, डॉ. अजय कछवाहा, श्री रमन श्रीवास, श्री रोहणी प्रसाद राय और श्री कंचन डुमार सहित महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. संदीप कपूर द्वारा मुख्य अतिथियों, स्टाफ और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।

Mpnewslive.

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

CM MOHAN YADAY

Bhopal Updates

Mpnewslive Katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन